देश

UP Nikay Chunav 2023: “बीजेपी न राम की, न आम की, न काम की”, AAP नेता संजय सिंह ने भाजपा सरकार पर बोला हमला

UP Nikay Chunav-2023: यूपी में निकाय चुनाव के पहले चरण का प्रचार कल शाम तक बंद हो जाएगा. इसको देखते हुए सभी राजनीतिक दल पूरे दमखम के साथ सोमवार को प्रचार अभियान में जुटे है. इसी क्रम में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह मुरादाबाद पहुंचे और भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला. इस मौके पर प्रेसवार्ता करते हुए उन्होंने कहा, “बीजेपी न राम की, न आम की, न काम की”.

सोमवार को संजय सिंह आम आदमी से मेयर प्रत्याशी चंदन सिंह के चुनाव प्रचार के तहत मुरादाबाद पहुंचे थे. प्रेसवार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी निकाय चुनाव में किए वादों को पूरा करेगी. उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में ‘आप’ यूपी में मजबूती के साथ लड़ रही है. उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश के नगर निगमों में भ्रष्टाचार फैला हुआ है. संजय सिंह ने कहा कि अभी हमने देखा जी सीएम योगी चुनाव प्रचार में कह रहे हैं कि तीसरा इंजन भी हमीं को दे दीजिए.

सीएम योगी और पीएम पर साधा निशाना

संजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा, “पहला इंजन जो पीएम मोदी का है, वो तो अडानी के लिए काम करता है. दूसरे इंजन में सीएम योगी की सरकार में हमने कोरोना महामारी के दौरान तमाम अव्यवस्था देखी. 26 हजार सरकारी स्कूल बंद हो चुके हैं.” आगे उन्होंने कहा कि जनता ने मोदी को मौका दिया, योगी को मौका दिया लेकिन क्या मिला?

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav 2023: कल थम जाएगा निकाय चुनाव के लिए पहले चरण का प्रचार, 37 जिलों में होगी पहले फेज में वोटिंग

अब शहरों की साफ-सफाई का काम करेगी झाड़ू वाली पार्टी

आप के राज्यसभा सांसद ने कहा कि अब शहरों की साफ-सफाई का काम झाडू वाली पार्टी को दें. उत्तर प्रदेश जाति और धर्म में फंसा प्रदेश है, इस बात को स्वीकार करें. संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी न राम की, न आम की और न काम की है. उन्होंने भाजपा सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह और महिला पहलवानों के धरने पर कहा कि इस मामले में प्रधानमंत्री को सामने आना चाहिए. बता दें कि यूपी नगर निकाय चुनाव के पहले चरण का चुनाव प्रचार 2 मई की शाम छह बजे तक 37 जिलों में थम जाएगा. इन जनपदों में पहले चरण का मतदान चार मई को होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

5 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

5 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

6 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

6 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

6 hours ago