देश

मैं क्या शिलाजीत की रोटी खाता था?- यौन उत्पीड़न के आरोपों पर भड़के WFI चीफ बृजभूषण शरण सिंह

Wrestlers Protest: पिछले एक सप्ताह से धरने पर बैठे पहलवानों ने इन आरोपों को खारिज किया कि वे भारतीय कुश्ती महासंघ पर कब्जा करना चाहते हैं. जबकि कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस नेता दीपेंदर हुड्डा और पहलवान बजरंग पूनिया पर उनके खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है. वहीं उन्होंने विनेश फोगाट के आरोपों को भी सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि इतने सालों से वह चुप क्यों थीं और कुछ दिनों पहले तक ये लोग मेरी तारीफ करते नहीं थकते थे और आज मैं इनकी नजर में अपराधी हो गया हूं.

पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपों पर सफाई देते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, “पहले इन्होंने कहा कि 100 बच्चों के साथ यौन उत्पीड़न हुआ है, फिर कहा कि 1000 बच्चों के साथ हुआ है, तो क्या मैं शिलाजीत की रोटी खाता था?” उन्होंने कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि पूरे मामले के पीछे उनका हाथ है. साथ ही कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष ने कहा कि देश के एक बड़े उद्योगपति भी इसके पीछे हैं. हालांकि, बृजभूषण ने किसी उद्योगपति का नाम नहीं लिया.

‘धरने पर अभी भी क्यों बैठे हैं खिलाड़ी?’

बृजभूषण ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा कि जब प्रदर्शनकारी पहलवानों की मांग पर एफआईआर दर्ज हो गई तब भी ये लोग धरने पर क्यों बैठे हैं. उन्होंने कहा, “ये लोग कहते हैं कि मैं सांसद पद से इस्तीफा दूं? क्या इनकी कृपा से मैं सांसद बना हूं? मुझे मेरे क्षेत्र की जनता ने एक बार नहीं 6 बार सांसद बनाया है. इन लोगों का एजेंडा ये है ही नहीं, ये लोग कुछ और चाहते हैं. मैं तो कह रहा हूं कि ये लोग धरना खत्म कर दें, मैं तुरंत इस्तीफा दे दूंगा.”

सिंह ने दावा किया कि पहलवान कुश्ती महासंघ पर नियंत्रण चाहते हैं और सिर्फ फोगाट परिवार इसके पीछे है. उन्होंने कहा कि केवल एक परिवार और एक अखाड़ा ही क्यों धरने पर बैठा है और क्यों उनके खिलाफ आरोप लगा रहा है. बृजभूषण सिंह बार-बार ये कह रहे हैं कि इन खिलाड़ियों का उनके खिलाफ इस्तेमाल किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट तय करेगा आनंद मोहन की रिहाई सही या गलत, जी कृष्णैया की पत्नी की गुहार पर 8 मई को सुनवाई

इसके पहले, महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे सिंह ने आरोप लगाया था कि विपक्षी दल पहलवानों को पट्टी पढ़ा रहा है. प्रदर्शनकारी पहलवानों ने मांग की और कहा कि केंद्र द्वारा गठित समिति की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए. बता दें कि दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज किया है जिसमें से एक पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज की गई है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

ट्रंप की पार्टी हारी तो चमकने लगा सोना, क्या धनतेरस पर खरीदारी का सही मौका है? समझिए पूरा खेल

Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…

40 minutes ago

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: चंद्रमा-शुक्र का संयोग, सिंह समेत 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के योग

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…

56 minutes ago

Dhanteras Special: धन का धर्म और मर्म- धन्वन्तरि, लक्ष्मी-नारायण और कुबेर की कथाओं से समझें क्या है असली समृद्धि

Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…

1 hour ago

Dhanteras 2026: धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं नई चीजें? जानें खरीदारी का मुहूर्त और ‘यम दीप’ की मान्यता

Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…

3 hours ago