देश

UP Nikay Chunav: सीएम योगी पश्चिमी यूपी से करेंगे निकाय चुनाव के प्रचार अभियान का आगाज, सहारनपुर और शामली में करेंगे जनसभा

UP Nikay Chunav 2023: यूपी में निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है. सभी राजनीतिक दल अपने-अपने स्टार चेहरों के साथ प्रचार में जुट गए हैं. वहीं भाजपा की ओर से सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने प्रचार की कमान सम्भाल रखी है. वह लगातार निकाय चुनाव के प्रचार को लेकर रणनीति बना रहे हैं. कल वह पश्चिमी यूपी का रुख करेंगे और कई जनसभाएं सम्बोधित करेंगे.

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ कल से निकाय चुनाव के प्रचार का आगाज पश्चिमी यूपी से करने जा रहे हैं. सबसे पहले सीएम योगी माता शाकुंभरी देवी की धरती यानी सहारनपुर में उसी महाराज सिंह डिग्री कॉलेज की जमीन पर सभा करेंगे जहां से 2016 में भाजपा ने अपनी परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की थी. सीएम योगी कल यानी 24 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे हेलीकॉप्टर से सभा स्थल पहुंचेंगे और यहां करीब 50 मिनट तक रहेंगे. इस दौरान वह निकाय चुनाव के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे और भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाएंगे.

ये भी पढ़ें- UP News: सीएम योगी पर अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, वायरल वीडियो पर पुलिस ने लिया एक्शन

शामली और अमरोहा भी जाएंगे

खबर सामने आ रही है कि, सहारनपुर के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ शामली और अमरोहा भी जाएंगे. वहीं सहारनपुर में कल होने वाली सीएम योगी आदित्यनाथ की सभा से पहले तैयारियों को लेकर पार्टी संगठन के लोग दिन रात एक किये हुए हैं. यूपी सरकार के मंत्री कुँवर ब्रजेश सिंह व जसवंत सैनी के साथ- साथ पार्टी के बड़े नेता सीएम के कार्यक्रम की तैयारियों मे जुटे हुए हैं.

25 अप्रैल को उन्नाव पहुंचेंगे योगी

यूपी के उन्नाव जिले से खबर सामने आ रही है कि 25 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यहां कार्यक्रम रहेगा. निकाय चुनाव के प्रचार के क्रम में जनसभा को सम्बोधित करने के लिए योगी 25 अप्रैल को यहां पहुंचेंगे. इसके लिए रामलीला कार्यक्रम स्थल का सदर विधायक पंकज गुप्ता, जिलाध्यक्ष भाजपा अवधेश कटियार, बांगरमऊ विधायक श्रीकान्त कटियार, जिला अधिकारी अपूर्वा दुबे, अपर पुलिस अधीक्षक उन्नाव ने रविवार को निरीक्षण किया.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

3 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

4 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

4 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

4 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

4 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

5 hours ago