गले में जमा कफ से हैं परेशान? इन आसान उपायों से तुरंत पाएं राहत
By Shubhra Rai
Photo- Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets)/Twitter
RCB vs RR, IPL 2023: टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी के लिए शुरुआत अच्छी नहीं रही लेकिन ग्लेन मैक्सवेल और फाफ डु प्लेसिस की तीसरे विकेट के लिए 127 रन की साझेदारी ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को चिन्नास्वामी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ एक बड़े टोटल तक पहुंचने में मदद की.
दोनों बल्लेबाजों ने धमाकेदार अर्धशतक जड़े. फाफ डु प्लेसिस ने 39 गेंदों पर 69 रनों की पारी खेली. वहीं, मैक्सवेल ने 44 गेंदों पर 77 रन जड़े. हालांकि अंतिम ओवरों में राजस्थान ने एक बार फिर दमदार कमबैक किया और लगातार विकेट चटकाया. फाफ और मैक्सवेल के आउट होने के बाद आरसीबी की पारी लड़खड़ाई जरूर मगर तब तक आरसीबी ने स्कोर बोर्ड पर एक बड़ा टोटल सेट कर लिया था. 20 ओवर के बाद आरसीबी ने 9 विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए.
ये भी पढ़ें: IPL 2023: अर्शदीप की ‘विकेट तोड़’ बॉलिंग, एक ओवर में ही तोड़े 2 स्टंप, किया लाखों का नुकसान
शानदार फॉर्म में है मैक्सवेल
आरसीबी के धाकड़ बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने इस सीजन की अपनी तीसरी फिफ्टी जमाई है. उन्होंने 27 बॉल पर अर्धशतक पूरा किया. यह मैक्सवेल की ओवरऑल 16वीं हाफ सेंचुरी भी है. वहीं आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस भी लगातार रन बना रहे हैं और ऑरेंड कैप पर अपना कब्जा जमाए हुए हैं.
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
RR: जॉस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, देवदत्त पडिक्कल, शिमरॉन हेटमायर, ध्रव जुरेल, आर अश्विन, जेसन होल्डर, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल
RCB: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसी, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, सुयश प्रभुदेसाई, शहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक, वानिंदु हसरंगा, डेविड विली, मोहम्मद सिराज, विजयकुमार वैशाख
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ऐलान किया है कि सोमवार को विपक्ष, युवा…
पीएम मोदी ने चेन्नई में जैगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित…
Russia Ukraine Energy Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी…
दिल्ली में CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों का प्रदर्शन…
PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मछुआरों और तटीय समुदायों के…
MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…