देश

UP Nikay Chunav 2023: रोड शो के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक, अचानक रथ पर चढ़ा शख्स

विकास पंडित

UP Nikay Chunav 2023: निकाय चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर (Saharanpur) में रोड शो करने पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है. उनके रथ पर एक युवक बिना किसी की अनुमति से चढ़ गया और अखिलेश यादव के आगे बैठकर फोटो खिंचाने लगा. यह देखकर सपाइयों के हाथ-पांव फूल गए और फिर उसे धक्का देकर नीचे उतारा गया.

मंगलवार को निकाय चुनाव के पहले चरण के प्रचार का अंतिम दिन होने के कारण सभी राजनीतिक दल अपना आखिरी दांव चलने के लिए पूरी ताकत के साथ प्रचार में लगे रहे. सुबह से ही भाजपा, सपा, कांग्रेस, बसपा, आप सहित अन्य दल जनता से लुभावने वादे करते नजर आए. वहीं दलों के बड़े चेहरे अपने-अपने उम्मीदवारों के लिए उनके क्षेत्र में प्रचार करने पहुंचे. भाजपा की ओर से जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री ने प्रचार की कमान को थामे रखा. वहीं भाजपा को निकाय चुनाव में टक्कर देने का दावा करने वाली सपा की ओर से सपा प्रमुख अखिलेश यादव अपने उम्मीदवारों के लिए वोट मांगते नजर आए.

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav 2023: यूपी में 4 मई को होगा पहले चरण का मतदान, लखनऊ सहित अन्य जिलों में मतदाताओं को किया गया जागरुक

इसी क्रम में जब वह मंगलवार को सहारनपुर पहुंचे और कम्बो पुल के पास कुतुबशेर सहित चार वार्डों में रोड शो करने निकले तो उनके रथ पर एक युवक सवार हो गया. जब तक कोई कुछ समझ पाता, युवक अखिलेश के सामने बैठकर फोटो खिंचाने लगा. इसका एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें दिखाई दे रहा है कि अखिलेश यादव जनता का अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं, इतने में एक युवक उनके रथ पर सवार हो जाता है. इस दौरान ये भी दिखाई दे रहा है कि सपाइयों ने उसे धक्का देकर नीचे उतारा. इस दौरान अखिलेश असहज दिखाई दे रहे हैं.

पहले चरण के चुनाव के लिए तैयार हुए ये जिले

यूपी निकाय चुनाव के पहले चरण की वोटिंग शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर,अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, झांसी, जालौन, ललितपुर, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, उन्नाव, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली और जौनपुर में होगी. इन जिलों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर ली गई है और चुनाव प्रचार भी थम गया है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

5 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

5 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

6 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

6 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

6 hours ago