सीएम योगी आदित्यनाथ, जनसभा को सम्बोधित करते हुए (फोटो ट्विटर)
UP Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के लिए सुल्तानपुर पहुंचे मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने जल्द ही वायुयान सेवा शुरू करने की घोषणा की. इसी के साथ सीएम ने कहा कि यहां पर भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ जीतने जा रही है. इसके अलावा अयोध्या में जनसभा के दौरान सीएम योगी ने सपा को घेरते हुए कहा, “समाजवादी पार्टी का नाम ही विध्वंसात्मक पार्टी होना चाहिए, ये कभी अच्छा काम कर ही नहीं सकती. अच्छा सोच ही नहीं सकते…”
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने युवाओं के हाथ में तमंचा दिया लेकिन हम टेबलेट दे रहे हैं. अब रंगदारी और अवैध वसूली नहीं कानून की साम्राज्य है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि सुल्तानपुर में किसान सहकारी चीनी मिल का विकास किया जा रहा है. सुल्तानपुर में एसटी बनाई गई है. जहां आपातकालीन स्थिति में वायुसेना और अन्य वायुयान उतर सकते हैं. सुल्तानपुर के लोगों को देश और दुनिया में जाने के लिए यहीं से वायु सेवा प्रारंभ की जाएगी. भारत के अंदर होने वाली हर विकास प्रक्रिया से सुल्तानपुर जुड़ चुका है. एक्सप्रेस वे के साथ फोरलेन को सुल्तानपुर से जोड़ा गया है. जिससे जनता की बुनियादी सुविधाएं बढ़िया हो सकें.
सीएम योगी ने कहा कि हमने 1 करोड़ से अधिक लोगों को उज्ज्वला का कनेक्शन दिया है. होली और दीपावली पर एक -एक मुफ्त सिलेंडर दिया जाएगा. इसके लिए बजट का प्रबंधन किया गया है. कोरोनावायरस कार्यकाल में पिछले 3 साल से मुफ्त राशन दिया जा रहा है. 5 लाख योजना का स्वास्थ्य सेवा प्रदेश सरकार द्वारा संचालित की जा रही है.
सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले नगरीय जीवन का मतलब कूड़े के ढेर और शोहदों की चहलकदमी और गुंडों का आतंक होता था. व्यापारियों से रंगदारी वसूली जाती थी. सपा ने युवकों को रोजगार तो नहीं दिया लेकिन युवाओं के हाथ में तमंचे जरूर पकड़ा दिए. आज युवाओं के हाथ में तमंचा नहीं टेबलेट है. 20 लाख युवाओं को अब तक टेबलेट बांटा जा चुका है. आज हमारे शहर कूड़े के ढेर नहीं स्मार्ट सिटी बन गए हैं.
इस मौके पर सीएम ने कहा कि, आज तो हर व्यापारी को भी 20 लाख बीमा सुरक्षा राज्य सरकार की तरफ से उपलब्ध कराई जा रही है. पटरी व्यवसायियों को पीएम समृद्धि योजना के अंतर्गत ऋण उपलब्ध कराने की सुविधा प्रदान की गई है. डबल इंजन के साथ अब तीसरा इंजन लगने की जरूरत है. आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र बनाए जाने के लिए नगरपालिका से इसकी शुरुआत की जाएगी.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Panchang 6 November 2026: 6 नवंबर को धनतेरस के साथ शुक्र प्रदोष व्रत…
Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…
Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…
Dhanteras Yamraj deepdan south direction diya vidhi: धनतेरस पर यमराज के लिए दीपदान से अकाल…
Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…