देश

UP Nikay Chunav 2023: सपा की मेयर प्रत्याशी टोपी लगाकर पहुंची ताजमहल, किया चुनाव प्रचार, मुकदमा दर्ज

UP Nikay Chunav 2023: जहां एक ओर यूपी में निकाय चुनाव को लेकर प्रचार शुरू हो गया है, वहीं दूसरी ओर राजनीतिक पार्टी के उम्मीदवारों ने अधिक से अधिक लोगों तक अपना प्रचार पहुंचाने के लिए आचार संहिता का भी ध्यान नहीं रख रहे हैं. ऐसा ही मामला सामने आया है उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से, यहां पर सपा की मेयर प्रत्याशी ने ताजमहल में ही जाकर चुनाव प्रचार शुरू कर दिया. इसके बाद उन पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया है.

सूत्रों के मुताबिक, ताजमहल में चुनाव प्रचार करने को लेकर सपा की मेयर प्रत्याशी जूही प्रकाश पर ताजगंज चौकी प्रभारी की तहरीर पर ताजगंज थाने में रविवार को उनके विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम (धारा 171 एच) और लोक सेवक के आदेश की अवज्ञा (धारा 188) का अभियोग पंजीकृत किया गया है. बता दें कि इस बार शुरू हुए नगर निकाय चुनाव प्रचार के दौरान जिले में किसी प्रत्याशी के विरुद्ध दर्ज किया गया यह पहला अभियोग है.

ईद की नमाज के दौरान पहुंची थीं जूही

सूत्रों के मुताबिक, सपा की मेयर प्रत्याशी जूही प्रकाश अपनी पार्टी के जिला अध्यक्ष आजाद सिंह और कार्यकर्ताओं के साथ शनिवार सुबह ईद की नमाज के दौरान ताजमहल पहुंची थीं. इसके बाद उन्होंने नमाज पढ़कर लौटते लोगों से वोट की अपील की थी. जूही प्रकाश और आजाद सिंह ने पार्टी की लाल टोपी लगा रखी थी और एक व्यक्ति के गले में पटका पड़ा हुआ था.

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav: सीएम योगी पश्चिमी यूपी से करेंगे निकाय चुनाव के प्रचार अभियान का आगाज, सहारनपुर और शामली में करेंगे जनसभा

पुलिस अधिकारी के टोकने पर हटा दिया था पार्टी का पटका

जानकारी सामने आ रही है कि सहायक पुलिस आयुक्त ताज सुरक्षा अरीब अहमद के टोकने के बाद उम्मीदवार के साथ ही अन्य लोगों ने टोपी और पटका हटा दिया था. इस पूरे मामले के दो वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगे. वीडियो सामने आने के बाद रविवार को ताजगंज चौकी प्रभारी ने सपा प्रत्याशी के विरुद्ध तहरीर दी. इंस्पेक्टर ताजगंज बहादुर सिंह ने बताया कि जिले में धारा 144 लागू थी, जिसका उल्लंघन सपा प्रत्याशी द्वारा करने पर अभियोग पंजीकृत किया गया है.

सीआईएसएफ ने सौंपी रिपोर्ट

बता दें कि सपा प्रत्याशी द्वारा ताजमहल में प्रचार करने से संबंधित मामले में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) से रिपोर्ट मांगी थी. इसके बाद सीआईएसएफ ने अपनी रिपोर्ट एएसआई को सौंप दी है. ताजमहल के वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी ने बताया कि रिपोर्ट में टोपी और पटके पर किसी पार्टी का चुनाव चिह्न नहीं होने की बात कही गई है.
-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

उज्जैन में पत्थरबाजों की निकली हेकड़ी: दबोचे गए 20 उपद्रवी, मुंह छिपाते आए नजर

Ujjain Shahi Masjid controversy: उज्जैन शाही मस्जिद विवाद और पथराव के मामले में पुलिस ने…

14 minutes ago

निवेश से एक्सपोर्ट तक, कैसे यूपी बन रहा बिजनेस हब? जानें मंत्री नंद गोपाल नंदी की भूमिका

UP Investment Hub: उत्तर प्रदेश को निवेश और कारोबार का बड़ा केंद्र बनाने की कोशिशों…

22 minutes ago

यंग तुर्क की विरासत: कैसे बलिया की क्रांति आज भी उत्तर प्रदेश के राजनीतिक मिजाज को गढ़ रही?

Chandra Shekhar Young Turk: बलिया के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को ‘यंग तुर्क’ कहा गया, लेकिन…

51 minutes ago

सनोज मिश्र सभी आरोपों से बरी, तीस हजारी कोर्ट ने दी क्लीन चिट; अब वसीम रिजवी का क्या?

फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने दुष्कर्म के एक मामले…

55 minutes ago

ग्रीन रिवोल्यूशन 2.0: कैसे सूर्य प्रताप शाही ने यूपी की कृषि अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाया

UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…

1 hour ago

‘न पर्दा, न लाउडस्पीकर और न कोई ताम झाम!’ लालटेन की रोशनी में मंचन, यूनेस्को धरोहर ‘रामनगर रामलीला’ की अनकही कहानी

Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…

1 hour ago