देश

Delhi Liquor Case: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुए केजरीवाल, कहा- “मैं फिजिकली आना चाहता था मगर…” कोर्ट ने तय की ये तारीख

Delhi Liquor Case Update: आज दिल्ली विधानसभा में विश्वास मत पर चर्चा होने वाली है. विधानसभा में पेश किए गए विश्वास मत में बीजेपी पर यह आरोप लगाया गया था कि वह आम आदमी पार्टी सरकार गिराने की पुरजोर कोशिश कर रही है. वहीं दूसरी ओर सीएम केजरीवाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए. बता दें कि शराब घोटाला मामले में ईडी से बार-बार समन मिलने के बावजूद भी केजरीवाल पेश नहीं रहे थे. कोर्ट ने कहा है कि उन्हें (केजरीवाल को) हाजिर होना होगा.

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए सीएम केजरीवाल

सीएम केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी के दौरान कहा-“मैं फिजिकली आना चाहता था, लेकिन ये अचानक अविश्वास प्रस्ताव आ गया. बजट सत्र चल रहा है. 1 मार्च तक चलेगा”. केजरीवाल ने कोर्ट से आगे कहा कि इसके बाद आगे कोई भी तारीख दी जा सकती है. जिसके बाद कोर्ट ने सीएम की पेशी के लिए 16 मार्च की तारीख तय कर दी.

ईडी की शिकायत का कोर्ट ने लिया था संज्ञान

बता दें कि मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ईडी के पिछले पांच समन को ठुकरा दिया था. जिसको लेकर ईडी ने राउज एवेन्यू कोर्ट में शिकायत की थी. ईडी की शिकायत का संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने मुख्यमंत्री केजरीवाल को 17 फरवरी को यानी आज पेश होने के लिए कहा था. इससे पहले सीएम केजरीवाल को बीते साल 2 नवंबर, 22 दिसंबर को पूछताछ के लिए समन भेजा गया था. जबकि इस साल 3 जनवरी, 18 जनवरी और 2 फरवरी को बुलाया गया था.

बताते चलें कि शराब नीति मामले में दिल्ली सरकार में उप मुख्यमंत्री रहे मनीष सिसोदिया से ईडी ने कई दौर में पूछताछ की थी. जिसके बाद 26 फरवरी को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. तब से वह जेल में बंद हैं. इसके अलावा आम आदमी पार्टी से राज्य सभा सांसद संजय सिंह को भी 5 अक्टूबर 2023 को गिरफ्तार किया गया था.

यह भी पढ़ें: भागलपुर और दरभंगा में सरस्वती मूर्ति विसर्जन के दौरान पथराव, दो समुदाय आपस में भिड़े, दो दर्जन लोग घायल

यह भी पढ़ें: भारत-पाक बॉर्डर पार कर पंजाब में घुस आया पाकिस्तानी, बीएसएफ ने दबोचा, हो रही है गहन पूछताछ

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago