होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (फोटो फाइल)
UP Survey: उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटों पर अब कब्जा करने के लिए सभी पार्टियों ने चुनावी गणित लगाना शुरू कर दिया है. लेकिन प्रदेश में उससे पहले ही निकाय चुनावों को सेमीफाइनल माना जा रहा है. निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी और समाजवादी पार्टी ने तैयारियां करना शुरू कर दी हैं. वहीं इस बार बसपा भी अपनी नयी रणनीतियों के साथ मैदान में उतरने जा रही है. निकाय चुनाव को लेकर बसपा ने बैठक भी बुलाई.
लेकिन इस बार जो सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वो मुसलमानों को लेकर हो रही है. हर कोई पार्टी मुस्लिमों को रिझाने के लिए अपने-अपने तरीके अपना रही है. पिछले कुछ चुनावों में बीजेपी ने सपा के मुस्लिम वोट बैंक में सेंधमारी की है. जिसके बाद मुस्लिमों को अपने पक्ष में करने के लिए सपा और बीजेपी दोनों ही अपना दमखम लगा रही हैं. वहीं इसको लेकर एक सर्वे किया गया तो इसमें बीजेपी को भारी नुकसान और सपा को बंपर फायदा होता हुआ नजर आया.
इसी सिलसिले में बीजेपी मुस्लिम वोटर्स को अपने पक्ष में करने के लिए पसमांदा मुसलमानों को रिझाने में लगी हुई है. इसके लिए पार्टी ने कई अपनी योजनाओं का हवाला दिया है. वहीं बीजेपी सूफी संवाद महाअभियान भी चला रही है. जिसके चलते मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में लोगों को अपने पक्ष में किया जाए. बीजेपी को जवाब देने के लिए समाजवादी पार्टी ने अपने बड़े मुस्लिम नेताओं को एक बार फिर से आगे कर दिया है. लेकिन इस बार बीएसपी का क्या प्लान है. इसको लेकर अभी चुनाव विशेषज्ञ अंदाजा लगा रहे है. ज्यादातर लोगों को मानना है कि बसपा इस बार नई रणनीति के साथ काम कर रही है.
बातें दें कि लोकसभा चुनाव आने से पहले लोगों का मूड जानने के लिए कई सर्वे किए जाते हैं. जिसमें यह जाने की कोशिश रहती है कि जनता अभी क्या सोच रही है. इसी को लेकर एबीपी न्यूज के Matrize द्वारा यूपी में एक सर्वे किया गया था. जिसमें जो चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए वो हैरान करने वाले हैं. क्योंकि आंकड़ों में हवा बदलती हुई नजर आई. लोगों से सवाल पूछा गया कि राज्य में मुस्लिम वोटरों की पसंद कौन है? इस पर सबसे ज्यादा वोट सपा पार्टी को मिले. सपा को सर्वे में 68 फीसदी वोट मिले. इसके बाद दूसरे नंबर पर बसपा रही और उसे 17 फीसदी वोट मिले.
इन सबके बीच बीजेपी के लिए चिंता बढ़ गई क्योंकि बीजेपी ही सबसे ज्यादा मुस्लिमों को रिझाने में लगी हुई है. सर्वे में बीजेपी को केवल 9 फीसदी मुस्लिम वोटर्स वोट करना पसंद कर रहे हैं. अगर सर्वे के आंकड़ों की मानें तब मुस्लिम वोटर बीजेपी का यूपी में खेल बिगाड़ सकते हैं. और अखिलेश यादव यादव को बड़ा फायदा हो सकता है.
लोकसभा 2024 के चुनाव से पहले सर्वे में मुसलमानों ने बढ़ाई बीजेपी की मुश्किलें, अखिलेश यादव को चुनाव में मिलेगा बड़ा फायदा, मायावती को लेकर भी सामने आयी ये बात
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…
महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…
दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…
Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…
INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…
चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…