देश

पीएम मोदी ने की पुतिन से बात और रूस ने टाल दी यूक्रेन पर परमाणु हमले की प्लानिंग, US की रिपोर्ट में दावा

Ukraine-Russia War: रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच एक रोचक और हैरान कर देने वाली जानकारी सामने आई है. जिसमें बताया गया है कि साल 2022 के अंत में रूस यूक्रेन पर परमाणु हमले की योजना बना रहा था. ऐसे में इस हमले को रोकने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी और दूसरे देशों के नेताओं ने बड़ी भूमिका निभाई थी. सीएनएन ने रविवार को एक रिपोर्ट जारी कर बताया कि साल 2022 में पीएम नरेंद्र मोदी और कुछ देशों के नेताओं ने रूस के प्रेसिडेंट से बात कर यूक्रेन में होने वाले परमाणु हमले को रोकने में मदद की थी.

रिपोर्ट में यह भी जानकारी सामने आई है कि बाइडेन प्रशासन इस बात को लेकर चिंतित था कि रूस यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए सामरिक हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है. इसके बाद बाइडेन प्रशासन ने भारत के पीएम नरेंद्र मोदी समेत अन्य देशों के नेताओं से संपर्क किया. जिससे इस भीषण संकट को टालने में मदद मिली.

ये भी पढ़ेंः PM नरेंद्र मोदी आज द्वारका एक्सप्रेसवे का करेंगे उद्घाटन, देश को देंगे 112 सड़क परियोजनाओं की सौगात

पिछले 2 साल से चल रहा है युद्ध

बता दें कि भारत ने हमेशा से ही नागरिक हत्याओं की निंदा की है. इसके साथ ही युद्ध के शांतिपूर्ण समाधान का आह्वान किया है. पीएम मोदी ने उज्बेकिस्तान में एससीओ शिखर सम्मेलन में कहा था ये युद्ध का युग नहीं है. गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच युद्ध को शुरू हुए 2 साल से भी ज्यादा का वक्त बीत चुका है. दोनों देशों के बीच 24 फरवरी 2022 को युद्ध की शुरुआत हुई थी. रूसी सेना ने फिलहाल यूक्रेन के 2 बड़े शहरों पर कब्जा किया हुआ है. रूस ने यूक्रेन के लुहान्स्क, डोनेटस्क और बखमुत जैसे शहरों पर कब्जा कर लिया है. जबकि क्रीमिया पर रूस साल 2014 से ही अधिकार जमाए हुए है.

ये भी पढ़ेंः सुधा मूर्ति और उनके पति के बुलंद हौसलों से आज के दिन Nasdaq की लिस्ट में शामिल होने वाली पहली भारतीय कंपनी बनी Infosys, जानें दिलचस्प कहानी

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

सिर्फ टूरिज्म नहीं, हिंद महासागर का अभेद्य किला बना लक्षद्वीप, पीएम मोदी के दौरे के बाद ऐसे बदली द्वीपों की तस्वीर

PM Modi Lakshadweep: जनवरी 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप पहुंचे थे. उनकी यात्रा की…

9 minutes ago

‘विकसित भारत के लिए युवाओं से संवाद जरूरी’, रायपुर पहुंचे चिराग पासवान ने जेन-जी को लेकर कही बड़ी बात

Chirag Paswan Raipur: छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज रविवार को युवा संवाद प्रोग्राम का आयोजन…

39 minutes ago

‘दृश्यम 3’ देख रची साजिश! 2,000 KM दूर सूरत से बिहार आकर सोते पिता को मारा; कैसे खुली पोल?

बॉलीवुड फिल्म 'दृश्यम 3' से प्रेरित होकर सूरत से करीब 2,000 किलोमीटर दूर बिहार के…

41 minutes ago

सेल्फी के बहाने खींचे गाल, कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के साथ फैन की हरकत पर भड़के लोग

कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के जन्मदिन पर सेल्फी लेते वक्त एक फैन ने जबरदस्ती उनके…

41 minutes ago

गोपाल दास ‘नीरज’ की स्मृति में दिल्ली में ‘कारवाँ गीतों का…’ LIVE: CMD उपेन्‍द्र राय ने महाकवि को ऐसे किया याद

राजधानी दिल्ली में महाकवि गोपाल दास नीरज की स्मृति में 'कारवां गीतों का… नीरज' कार्यक्रम…

2 hours ago

भारत एक्सप्रेस की मुख्य सहभागिता में इंदौर का पत्रकारिता का महाकुंभ संपन्न

इंदौर में स्टेट प्रेस क्लब द्वारा आयोजित 18वें तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का रविवार…

2 hours ago