बिजनेस

पुनीत गोयनका ने 50 लाख रुपये में किया केस सेटलमेंट

Zee Entertainment Enterprises के पुनीत गोयनका ने इनसाइडर ट्रेडिंग से जुड़े मामले में 50.7 लाख रुपए देकर सेटलमेंट किया। आपको बता दें की पुनीत गोयनका ZEEL के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ हैं। मार्केट रेगुलेटर SEBI के मुताबिक उन्होंने ये सेटलमेंट गुरूवार को किया।

Also Read: PVR-Inox की अनोखी पहल, मात्र 1 रुपये में दिखाया जाएगा 30 मिनट का शो, जाने इसके पीछे की वजह

SEBI का आदेश

आपको बता दें की SEBI ने 12 अगस्त 2021 को इनसाइडर ट्रेडिंग से जुड़े कानून के उल्लंघन को लेकर 15 कंपनियों के खिलाफ आदेश जारी किया था। इसी के बाद, इस मामले में 27 अगस्त 2021 और 8 फरवरी 2022 को इस आदेश को पारी किया था। SEBI ने पूरे मामले की जांच करके ये आदेश दिया। जांच के बाद SEBI ने पाया कि कंपनी के शेयरों पर असर डाल सकने वाली कुछ जानकारियों को ZEE ने संवेदनशील मानने से इंकार कर दिया था।

इसी के साथ, ZEEL ने 1 सितंबर 2021 को Cinema 2 होम सर्विस को लॉन्च करने का एलान किया था जो एक “पेमेंट करो और देखो ” सर्विस है। इस सर्विस का नाम Zeeplex रखा गया। ये सर्विस लोगों के लिए काफी लाभदायक है। Zeeplex अपने यूजर्स की घर में बैठकर आराम से अपनी पसंदीदा फिल्मों को देखकर मनोरंजन करने की सुविधा प्राप्त कराता है।

SEBI की जांच के अनुसार, Zeeplex की घोषणा की खबर कंपनी के शेयरों के लिए सकारात्मक थी क्योंकि ये खबर कोरोना महामारी के बीच आई थी। ये संवेदनशील जानकारियों के खुलासे के नियम के अंदर आती है। SEBI की जांच के दौरान पाया गया कि गोयनका कंपनी के अंदर संवेदनशील जानकारी की पहचान के लिए पर्याप्त उपाय करने में विफल रहे।

Also Read: TCS का ऐलान, जल्द लेकर आएगा CHAT GPT जैसा टूल जो सॉल्व करेगा हर समस्या

 

Shruti Rag

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

2 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

2 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

3 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

3 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

4 hours ago