देश

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में स्थापित होगी रामलला की इस रंग की मूर्ति, जानें क्या है इस प्रतिमा की खासियत

Ayodhya Ram Mandir: रामनगरी अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की तैयारी तेज गति से आगे बढ़ रही है. 22 जनवरी को मंदिर उद्घाटन के साथ ही रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा भी होनी है. 16 जनवरी से ही प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर अनुष्ठान शुरू हो जाएगा. अब कार्यक्रम में दिन भी कम ही रह गए हैं. ऐसे में गर्भ गृह में स्थापित की जाने वाली मूर्ति का भी चयन कर लिया गया है. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने मूर्ति को लेकर जानकारी दी है कि, श्री राम जन्मभूमि मंदिर के गर्भ गृह में स्थापित होगी, वह श्यामल रंग की होगी.

मूर्ती को लेकर चंपत राय ने विस्तार से बताया कि गर्भ गृह में विराजमान करने के लिए रामलला की तीन मूर्तियां बनाई जा रही थी, जिसमें एक का चुनाव कर लिया गया है और दो अन्य मूर्तियों को मंदिर के ही अलग-अलग स्थानों पर विराजमान कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतिमा तैयार हो गई है, जिसमें देवत्व यानि भगवान का अवतार है विष्णु का अवतार है. एक राजा का बेटा भी है तो राज पुत्र है, देवत्व है लेकिन वह 5 वर्ष का बालक है. इसी के साथ उन्होंने कहा कि सभी मूर्तियां हमारे पास रहेगी सब ने बड़ी तन्मयता से काम किया है. सबका सम्मान होगा.

ये भी  पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir:अयोध्या पर इस तरह रखी जाएगी पैनी नजर, देखें पूरा सिक्योरिटी प्लान, रेड और येलो जोन में तैनात रहेंगे 25 हजार से अधिक जवान

ये है मूर्ति की विशेषता

इसी के साथ चंपत राय ने आगे बताया कि ‘अगर पैर की उंगली से विचार करें तो आंख की भौं यानि ललाट तक यह मूर्ति चार फीट, 3 इंच की प्रतिमा है, लगभग 51 इंच ऊँची है इसके ऊपर थोड़ा मस्तक, थोड़ा मुकुट, थोड़ा आभामंडल हैं. इसके अलावा उन्होंने बताया कि, पूजा विधि 16 जनवरी से प्रारंभ होगी मूर्ति गर्भ ग्रह में अपने आसन पर 18 तारीख को दोपहर तक स्थापित कर दी जाएगी. उन्होने बताया कि मूर्ति लगभग डेढ़ टन की मूर्ति है. एकदम पत्थर है,  श्यामल है. विशेषता यह रखी गई है कि अगर जल से स्नान हो, दुग्ध से स्नान हो तो पत्थर पर कोई प्रभाव न पड़े.

कड़ी रहेगी सुरक्षा व्यवस्था

बता दें कि 22 जनवरी को होने जा रहे राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे. इसी के साथ ही बड़ी संख्या में वीवीआईपी और साधु संत भी मौजूद रहेंगे. कार्यक्रम की भव्यता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की जा रही है. पूरी अयोध्या को रेड और यलो जोन में बांटकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए जा रहे हैं. इस पूरे सिक्योरिटी प्लान में करीब 100 करोड़ रुपए खर्च हो रहे हैं. राम मंदिर की सुरक्षा अब एसटीएफ के हवाले रहेगी. राम मंदिर उद्घाटन के दिन 25 हजार से अधिक जवान पूरे शहर पर पैनी नजर रखेंगे तो वहीं सरयू नदी पर स्नाइपर की पैनी नजर रहेगी. अयोध्या में जो भी पुलिस व जवान तैनात होंगे, वे 22 जनवरी को स्मार्ट फोन का इस्तेमाल नहीं करेंगे. इसी के साथ ये भी कहा गया है कि, बहुत जरूरी होने पर ही फोन कर सकेंगे. तो वहीं मंदिर की सुरक्षा के लिए बजट के कारण कोई रुकावट न आए, इसलिए 100 करोड़ रिजर्व किया गया है तो वहीं इस पूरी व्यवस्था पर गृह विभाग खुद नजर रखे हुए है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: CJP प्रदर्शन से पहले गिरफ्तार हुए यूट्यूबर ध्रुव राठी

करोड़ों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने उनके गुरुग्राम आवास से हिरासत…

10 minutes ago

‘खामेनेई को मारना इजरायल की सबसे बड़ी गलती’, ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत पर अपने ही देश में घिरे नेतन्याहू

इजरायल की विपक्षी पार्टी 'द डेमोक्रेट्स' के नेता यायर गोलान ने अली खामेनेई की हत्या…

23 minutes ago

अजमेर में खाकी और काले कोट की भिड़ंत! फिक CO पर वकील को थप्पड़ मारने का आरोप, VIDEO VIRAL

अजमेर के किशनगढ़ में पार्किंग को लेकर ट्रैफिक सीओ अंजू यादव और वकील बाबूलाल बागरिया…

1 hour ago

हरिकेन इसायस की अमेरिका में एंट्री: तेज हवाओं और भारी बारिश से जनजीवन ठप

अमेरिका के फ्लोरिडा और अलबामा में हरिकेन 'इसायस' ने भारी तबाही मचाई है, जिससे 7…

1 hour ago

गर्लफ्रेंड के घर ही डाल दिया डाका, सरपंच चुनाव लड़ने के लिए जोधपुर के युवक ने उड़ाया सोना-नकदी

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने…

1 hour ago

ममता बनर्जी के बाद केजरीवाल हिरासत में, 45 मेट्रो स्टेशन बंद; 2 हजार प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई

Delhi Protest News Kejriwal Detained: दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच ममता बनर्जी के बाद…

1 hour ago