देश

UP Politics: योगी सरकार की बुलडोजर कार्रवाई पर अखिलेश ने साधा निशाना, कहा- पहले अपनों के अवैध निर्माण पर चलाएं बुलडोजर

UP News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ की जा रही बुलडोजर कार्रवाई को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को घेरा है. अखिलेश यादव ने सवाल खड़े करते हुए ट्वीट किया है और कहा है कि अवैध निर्माण व कॉलोनियों पर बुलडोज़र चलाने से पहले भाजपा सरकार अपने सभी कार्यालयों, मंत्री, नेताओं व कार्यकर्ताओं के घरों, दुकानों व प्रतिष्ठानों के वैध नक्शे व अनुमति की जांंच कर उन पर बुलडोज़र चलाए, दूसरों का घर-दुकान गिराने वाले भाजपाई पहले ख़ुद पर इसे लागू करके दिखाएं.

इससे पहले शनिवार को भी अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधा था और ट्वीट करते हुए कहा था कि भाजपा सरकार ने सीबीआई, ईडी और इनकम टैक्स विभागों को विपक्षियों के लिए हथियार और अपने कारनामों और घपलों के लिए ढाल बना लिया है. जनता सब देख रही है और बदलाव के लिए तैयार बैठी है.

वाराणसी में बुलडोजर एक्शन

हाल ही में वाराणसी के दशाश्वमेध स्थित चितरंजन पार्क में भी बुलडोजर कार्रवाई कर नगर निगम व बीडीए (बनारस विकास प्राधिकरण) ने यहां की करीब 70 साल पुरानी स्थाई और अस्थाई निर्माण को ध्वस्त कर दिया था. इस मामले को लेकर सिंधी समाज ने विरोध भी जताया था और कहा था कि वर्षों से यहां पर गुमटी लगाकर अपने परिवार की आजीविका चला रहे हैं. कोर्ट से स्थगनादेश भी पारित हो गया. बावजूद इसके अफसर अपनी मनमानी कर हमारी रोजी-रोटी छीन रहे हैं.

पढ़ें इसे भी- UP News: वाराणसी के दशाश्वमेध स्थित चितरंजन पार्क में गरजा बुलडोजर, सड़क से सदन तक हंगामा

यहां के व्यापारियों की मांग थी कि पार्क के पास की दुकानों को तब तक न तोड़ा जाए, जब तक उनको दशाश्वमेध प्लाजा में दुकानें आवंटित नहीं हो जाती, लेकिन उनकी बाते नहीं सुनी गई थीं. हाल ही में कानपुर देहात में अतिक्रमण हटाने पहुंचे स्थानीय पुलिस प्रशासन उस वक्त सवालों के घेरे में आ गए थे, जब झोपड़ी को बचाने के लिए इसमें रहने वाली मां और बेटी ने खुद को आग लगी ली थी. इस मामले को लेकर कई दिनों तक सियासत गरमाई हुई थी. विपक्ष ने इस मामले पर योगी सरकार को जमकर घेरा था.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

4 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

4 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

4 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

4 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

5 hours ago