देश

पश्चिम बंगाल में वंदे भारत पर फिर पथराव, रेलवे ने दिए जांच के आदेश

West Bengal: पश्चिम बंगाल में एक बार फिर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को पत्थरबाजों ने अपना निशाना बनाया है. ट्रेन पर हुए पथराव में एक कोच की खिड़की के शीशे टूट गए हैं. शनिवार की शाम को घटी पथराव की यह घटना पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के फरक्का के पास हुई थी. वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव की इस घटना के बाद पूर्वी रेलवे के सीपीआरओ कौशिक मित्रा का कहना है कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और इस मामले की जांच की जाएगी.

प्रशासन हुआ सतर्क

घटना के बाद रेल प्रशासन सतर्कता बरत रहा है. रेलवे अधिकारी कौशिक मित्रा ने घटना की निंदा करते हुए इसकी जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं. उन्होंने कहा है कि इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी. आगे इस तरह की घटना ना हो इसके लिए उन्होंने लोगों को जागरुक करने की भी बात कही है. वहीं घटना के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों में भी काफी गुस्सा था.

जनवरी में भी हुई थी इस तरह की घटना

इससे पहले जनवरी 2023 में भी इस तरह की एक घटना हुई थी. तब रेलवे सुरक्षा बलों (RPF) के अनुसार दार्जिलिंग जिले के फांसीदेवा क्षेत्र के पास वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव हुआ था. जिसमें दो डिब्बों की दो खिड़कियों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए थे. दार्जिलिंग जिले के फांसीदेवा इलाके के पास यह घटना हुई थी. इस मामले में  सीआरपीएफ का कहना था कि पथराव के कारण वंदे भारत एक्सप्रेस की खिड़कियां उस समय क्षतिग्रस्त हो गईं, जब ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी की ओर बढ़ रही थी. वहीं जनवरी माह में ही मालदा के करीब हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी जाने वाली ट्रेन पर भी पथराव की घटना सामने आई थी, जिसमें ट्रेन के शीशे टूट गए थे.

इसे भी पढ़ें: आतंकवाद किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं, हैदराबाद में CISF के 54वें स्थापना दिवस के मौके पर बोले अमित शाह

फरवरी में यहां टूटे ट्रेन के शीशे

फरवरी के महीने में भी सिकंदराबाद से विशाखापट्टनम जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव हुआ था. उस समय ट्रेन तेलंगाना के महबूबाबाद जिले से गुजर रही थी. पथराव से ट्रेन की खिड़कियों को नुकसान पहुंचा था.

Rohit Rai

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

5 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

5 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

5 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

5 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

6 hours ago