देश

UP Politics: “सपा, बसपा, लोकदल और सुभासपा समेत सभी दलों को होना होगा एक”, BJP को लोकसभा चुनाव में हराने के लिए ओपी राजभर ने दी नसीहत

अवनीश कुमार

UP Politics: यूपी निकाय चुनाव के परिणाम आने के बाद उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर सभी राजनीतिक दल तैयारी में जुटे हुए हैं. सभी जनता को लुभाने के लिए अपने-अपने पासे बिछा रहे हैं और सत्ता पक्ष को हराने के लिए हर सम्भव प्रयास में जुटे हैं.

वहीं निकाय चुनाव में मेयर की सभी सीटों पर जीत हासिल कर भाजपा उत्साहित है और लोकसभा की सभी सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए  पूरी रणनीति बना चुकी है. इसी बीच सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने भाजपा को हराने के लिए सपा-बसपा सहित सभी विपक्षी दलों को एकजुट होने का आह्वान किया है.

बता दें कि इन दिनों सबसे गरम मुद्दा जहां एक ओर 28 मई को होने जा रहे नए संसद भवन के उद्धघाटन को लेकर राजनीति गरमाई हुई है तो वहीं यूपी में लोकसभा चुनाव में विपक्षी दलों को एक मंच पर आने के लिए सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने नसीहत दे डाली है. इसको लेकर उन्होने कहा है कि, अगर भाजपा को हराना है तो समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, राष्ट्रीय लोकदल और सुभासपा समेत सभी को एक मंच पर आना होगा. एक मंच पर आने से ही भाजपा को मुद्दों पर घेरा जा सकेगा.

ये भी पढ़ें- Badan Singh Baddo: पश्चिम यूपी का टॉप मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो अब हुआ 5 लाख का इनामी, फिल्मी स्टाइल में हुआ था फरार

इसके साथ ही उन्होंने नए संसद के उद्धघाटन पर विपक्ष के बहिष्कार पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को आड़े हाथों लिया और कहा कि जब राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हो रहा था, तब अखिलेश यादव ने दलित प्रत्याशी को वोट क्यों नहीं दिया. तब उनकी अंतरात्मा कहां चली गयी थी. एमएलसी चुनाव में भी पत्र वायरल हो रहा है कि अंतरात्मा की आवाज पर सपा प्रत्याशी को वोट करें. जब भाजपा या सपा ने वोट के लिए कहा ही नहीं तो किसके लिए अंतरात्मा जगाये. इसके साथ ही ओपी राजभर ने कहा है कि, 28 मई को सुभासपा के विधायक दल की बैठक में आगे की रणनीति तय की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

रात में कूड़ा फेंककर भाग रहा था शख्स, CCTV के माइक से आई ऐसी आवाज- युवक जमीन से उठाने लगा कचरा

Greater Noida Viral Video: ग्रेटर नोएडा के बीटा-1 सेक्टर का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर…

7 minutes ago

अघोषित इमरजेंसी या तानाशाही? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय गृह सचिव और दिल्ली पुलिस कमिश्नर से क्यों मांगा जवाब?

Supreme Court: प्रदर्शन और आवाजाही रोकने पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए केंद्रीय…

7 minutes ago

‘सदैव मां का आशीर्वाद बना रहे…’, शारदीय नवरात्र के पहले दिन पीएम मोदी ने देशवासियों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदीय नवरात्र के पहले दिन देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए मां…

9 minutes ago

‘सुबह 7 बजे मेरे बेडरूम में घुसकर…’ CJP प्रोटेस्ट के बीच ध्रुव राठी का VIDEO जारी, हिरासत को बताया ‘किडनैपिंग’

Dhruv Rathee Video: CJP प्रदर्शन के बीच ध्रुव राठी ने वीडियो जारी कर हिरासत, फोन…

23 minutes ago

115 हजार सीमेंट बोरियों से बना डाली 70 फीट की मां दुर्गा, अदानी सीमेंट के इस अजूबे को देख क्यों हैरान रह गई दुनिया?

Adani Group Navratri Campaign: अदाणी सीमेंट ने कटनी (मध्य प्रदेश) के केमोर प्लांट में 15,000…

24 minutes ago

‘मेट्रो-इंटरनेट बिना रुकावट चले’, CJP प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट के 5 निर्देशों से प्रशासन में हड़कंप

दिल्ली प्रदर्शन मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस…

34 minutes ago