देश

UP Politics: 2024 चुनाव से पहले यूपी भाजपा की नई टीम में जातीय समीकरण पर जोर, पंकज सिंह उपाध्यक्ष बनाए गए

UP Politics: उत्तर प्रदेश में भाजपा की नई टीम की घोषणा कर दी गई है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने शनिवार देर रात पदाधिकारियों और क्षेत्रीय अध्यक्षों की सूची जारी कर दी. भाजपा की इस नई टीम में क्षेत्रीय और जातीय संतुलन को साधा गया है. 45 सदस्यीय टीम में जहां 18 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं, वहीं सात लोगों को महामंत्री और 16 लोगों को मंत्री बनाया गया है. प्रदेश की नई टीम में कई पदधिकारियों को दोबारा संगठन में काम करने का मौका दिया गया है.वहीं कई मंत्रियों को संगठन से अलग भी किया गया है.

इनको बनाया गया है प्रदेश उपाध्यक्ष

यूपी भाजपा की नई टीम में पंकज सिंह, कांता कर्दम, संतोष सिंह,विजय बहादुर पाठक, सलिल विश्नोई, सुरेन्द्र नागर, सत्यपाल सैनी, नीलम सोनकर, कमलावती सिंह, बृज बहादुर, सुनीता दयाल, दिनेश कुमार शर्मा, मानवेन्द्र सिंह, पदमसेन चौधरी, मोहित बेनीवाल, डॉ. धमेंन्द्र सिंह, देवेश कुमार कोरी व त्रियंबक त्रिपाठी को प्रदेश संगठन में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

पढ़े इसे भी- UP Politics: ‘पिछड़ों को गाली भी दें, वोट भी लें और क्षमा भी न मांगें…’ राहुल गांधी पर केशव प्रसाद मौर्य ने साधा निशाना

इनको बनाया गया है महामंत्री

इसी तरह से भाजपा की नई टीम में गोविंद नारायण शुक्ला, अमर पाल मौर्या, अनूप गुप्ता, प्रियंका सिंह रावत, संजय राय, सुभाष युदवंश और राम प्रताप सिंह चौहान को महामंत्री बनाया गया है.

ये बने है प्रदेश मंत्री

तो वहीं शंकर गिरी, डॉ. चन्द्रमोहन सिंह, मीना चौबे, अंजुला सिंह माहौर, विजय शिवहरे, शंकर लोधी, शंकुतला चौहान, अनामिका चौधरी, पूनम बजाज, अर्चना मिश्रा, अमित बाल्मिकी, बसंत त्यगी, शिवभूषण सिंह, सुरेश पासी, अभिजात मिश्रा और डीपी भारती को प्रदेश मंत्री बनाया गया है.

इनको मिली है अलग-अलग जिम्मेदारी

मनीष कपूर को लगातार दूसरी बार कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. जबकि संजीव अग्रवाल को सह कोषाध्यक्ष और भारत दीक्षित को कार्यालय प्रभारी बनाया गया है. ओमप्रकाश श्रीवास्तव को प्रकोष्ठ एवं विभाग के प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है.

की गई है छह क्षेत्रीय अध्यक्षों की भी नियुक्ति

भाजपा की नई टीम में प्रदेश संगठन में पदाधिकारियों के अलावा प्रदेश अध्यक्ष ने छह क्षेत्रीय अध्यक्षों के नाम भी घोषित कर दिए हैं. इनमें कमलेश मिश्रा को अवध क्षेत्र तो दिलीप पटेल को काशी क्षेत्र और शहजानंद राय को गोरखपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. वहीं, प्रकाश पाल को कानपुर-बुंदेलखंड, द्रुवविजय सिंह शाक्य को ब्रज और सतेन्द्र सिसोदिया को पश्चिम क्षेत्र का क्षेत्रीय नियुक्त किया गया है. सरकार में मौजूद चार मंत्रियों को संगठन से अलग कर दिया है. भाजपा की संगठन लिस्ट में जातीय समीकरण पर जोर दिया गया है. छह में से तीन क्षेत्रीय अध्यक्ष ओबीसी से आते हैं.

प्रदेश टीम में दिखा बनारस का दबदबा

भाजपा की नई टीम में बनारस का दबदबा देखने को मिल रहा है. दिलीप सिंह पटेल को भाजपा काशी क्षेत्र का नया अध्यक्ष बनाया गया है तो वहीं वाराणसी के शंकर गिरी और मीना चौबे को प्रदेश मंत्री, मनीष कपूर को प्रदेश का कोषाध्यक्ष पद बनाया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

स्मार्ट लोग नहीं करते गधों जैसी मेहनत! इन 5 AI टूल्स से रोज बचाएं अपने 3 घंटे

AI Productivity Tools 2026: भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की कमी को दूर करने के…

18 minutes ago

नवरात्रि स्पेशल: क्या आपने खाई है ये क्रिस्पी फलाहारी डिश? आज ही नोट करें साबूदाना थालीपीठ की आसान विधि

Navratri Special Recipe: नवरात्रि व्रत में बोरिंग साबूदाना खिचड़ी की जगह इस बार ट्राई करें…

19 minutes ago

गाजियाबाद में आधी रात को मुठभेड़, रेप केस में फरार चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Police Encounter: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित विजयनगर इलाके में पुलिस और बदमाशों के…

47 minutes ago

अगले 7 घंटे 16 राज्यों में कहर बन टूटेगा मौसम…! 85 की रफ्तार से आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने 18 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी…

2 hours ago

फ्रांस में अवैध घुसपैठियों ने मचाई तबाही, लुई विटॉन और रोलेक्स के शोरूम लूटे, फूंक दी गाड़ियां

France Protests: फ्रांस में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ हुए देशव्यापी प्रदर्शनों ने हिंसक रूप…

2 hours ago