देश

UP Politics: लखनऊ की इस विधानसभा सीट पर जल्द हो सकता है उपचुनाव, टिकट को लेकर BJP में मंथन जारी

UP Politics: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की पूर्वी विधानसभा सीट पर जल्द उपचुनाव हो सकता है. इसको लेकर बीजेपी में चर्चा तेज हो गई है. खबरों के मुताबिक, इस सीट के लिए नामों को लेकर भी बातचीत का दौर भी जारी हो गया है. बता दें कि इस सीट पर भाजपा से 2022 में दूसरी बार चुनाव जीतकर पूर्व कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन उर्फ गोपालजी टंडन विधायक बने थे, लेकिन 9 नवम्बर को उनका निधन हो गया था. वह काफी वक्त से बीमार चल रहे थे और कैंसर से जूझ रहे थे. लखनऊ के मेदांता अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली थी. इसी के बाद से लखनऊ पूर्वी विधानसभा की सीट खाली हो गई है.

इन नामों पर जारी है मंथन

पार्टी सूत्रों की मानें तो गोपालजी टंडन के निधन के बाद से रिक्त हुई इस सीट पर नए प्रत्याशी को चुनाव लड़वाने के लिए भाजपा ने मंथन शुरू कर दिया है. इस सीट पर तीन से चार नामों को लेकर चर्चा तेज है. इसमें लालजी जी टंडन के बेटे और गोपाल टंडन के भाई अमित टंडन का नाम है सबसे आगे है क्योंकि अमित टंडन पिछले कुछ दिनों से इस क्षेत्र में काफी सक्रिय हैं और गोपाल जी टंडन की बीमारी के बाद से वह उनका पूरा काम सम्भाल रहे है.

ये भी पढ़ें- Ayodhya: CM योगी रामलला को भेंट करेंगे 1 किलो सोने का मुकुट और छत्र, इस दिन होगा कार्यक्रम

संतोष सिंह के नाम पर भी मंथन जारी है. वह पार्टी में वर्तमान में प्रदेश उपाध्यक्ष तो हैं ही, साथ ही ब्रज क्षेत्र के प्रभारी भी हैं. सबसे बड़ी बात कि संतोष सिंह इसी विधानसभा के रहने वाले हैं और लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र नेता भी रहे हैं. पार्टी के अंदर खाने की अगर चर्चा की मानें तो इस सीट से पूर्व डिप्टी सीएम व राज्य सभा सदस्य दिनेश शर्मा को भी चुनाव लड़वाया जा सकता है. क्योंकि ये सीट भाजपा की सबसे सेफ सीट तो है ही, साथ ही दिनेश शर्मा पहले कई बार इस सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा भी जाहिर कर चुके हैं.

पार्टी के अंदर एक और नाम को लेकर चर्चा तेज है और वह नाम है नीरज सिंह का, जो कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के छोटे बेटे हैं. बता दें कि राजनाथ सिंह केंद्रीय राजनीति में सक्रिय रहते हैं. इसलिए नीरज राजनाथ सिंह के लखनऊ लोकसभा क्षेत्र की जनता की समस्याएं सुनने के साथ ही समस्याओं को हल करने के साथ ही लोगों की मदद करने तक का काम सम्भालते हैं. तो वहीं वह हमेशा लखनऊ में रहते हैं और राजनीतिक निर्णयों में भी अपनी भूमिका निभाते हैं.

कुछ इस तरह रहा है लखनऊ पूर्वी का सियासी सफर

मालूम हो कि, यूपी की राजधानी लखनऊ की पूर्वी विधानसभा की सीट लम्बे वक्त से ही भाजपा की सीट माना जाती रही है. 1991 से इस सीट पर बीजेपी का कब्जा है. अगर इस सीट पर बीजेपी के सफर की बात करें तो 1991 , 1993, 1996 ,2002, 2007, 2012 ,2017 और 2022 में भाजपा ने ही इस सीट पर जीत दर्ज की है. गोपाल टंडन इस सीट से दूसरी बार विधायक हुए थे तो वहीं उनके पहले कलराज मिश्र भी इस सीट से विधायक रहे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘जाणता राजा’ का महामंचन LIVE: हजारों दर्शक…देशभर से हस्तियां जुटीं, देखिए वीडियो

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…

21 minutes ago

मछुआरों को हथियार बना रहा है आतंकिस्तान? BSF ने पाकिस्तान की चाल की फेल

BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…

31 minutes ago

अदाणी ग्रुप और एयर इंडिया का मेगा प्लान, अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स नवी मुंबई एयरपोर्ट पर होगी ट्रांसफर

अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…

38 minutes ago

अद्भुत तपस्या..! 111 डिग्री तापमान में भी जारी रही स्वामी कैलाशानंद गिरि की साधना

हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…

46 minutes ago

इंडिगो-अदाणी का मास्टरस्ट्रोक! अब इस नए एयरपोर्ट से उड़ेंगी विदेश की फ्लाइट्स

अदाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…

51 minutes ago

ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न, यूनाइटेड हिंदू फ्रंट ने खोला मोर्चा; अध्यक्ष ने बिड़ला मंदिर से निकाला मार्च

Birla Mandir Delhi Protest: एक तरफ विपक्ष चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोले…

2 hours ago