Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Ayodhya: CM योगी रामलला को भेंट करेंगे 1 किलो सोने का मुकुट और छत्र, इस दिन होगा कार्यक्रम

मुकुट और छत्र को मंदिर परिसर में ही बनवाया गया है और इसे बनने में 4 माह का वक्त लगा है. राजस्थान के अजमेर के कारीगरों ने इसे तैयार किया है.

फोटो-सोशल मीडिया

Ayodhya: अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण के साथ ही प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर भी तैयारी जोर-शोर से चल रही है तो वहीं अयोध्या में स्थित सभी मंदिरों और मठों में भी 22 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम को लेकर तैयारी जारी है. बता दें कि अयोध्या को मंदिर और मूर्तियों का शहर भी कहा जाता है और यहां पर करीब 8000 मठ मंदिर मौजूद हैं. हर मठ मंदिर में भगवान राम के साथ ही माता सीता और पूरा परिवार विराजमान हैं. तो वहीं अब जल्द ही भगवान श्रीराम अपने भव्य महल में विराजमान हो जाएंगे तो वहीं धर्म नगरी अयोध्या के प्राचीन और प्रतिष्ठित बड़ा भक्तमाल मंदिर में विराजमान रामलला को 1 किलो से ज्यादा सोने का छत्र अर्पित किए जाने का कार्यक्रम आयोजित होने वाला है. इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचेंगे. खबरों के मुताबिक, 24 नवंबर को बड़ा भक्तमाल मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन होगा और सीएम यजमान की भूमिका में मंदिर में पहुंचकर रामलला को सोने का छत्र भेंट करेंगे.

बता दें कि अयोध्या में प्रत्येक वर्ष भक्तमाल जी की पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई जाती है और धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. तो वहीं इस बार बड़े भक्तमाल की 49वीं पुण्यतिथि पर 24 नवम्बर को कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है. इस अवसर पर बड़ा भक्तमाल मंदिर के शिष्यों और महंत के द्वारा करीब 1 किलो स्वर्ण के आभूषण भगवान को समर्पित किए जाने की योजना बनाई गई है और इसी के तहत कार्यक्रम में सीएम योगी को भी आमंत्रित किया गया है. कार्यक्रम को लेकर बड़ा भक्त महल के महंत अवधेश दास ने मीडिया को जानकारी दी कि 24 नवंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बड़ा भक्तमाल मंदिर में स्थित सीताराम सरकार को 1 किलो सोने का मुकुट और छत्र अर्पित करेंगे. महंत ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान अयोध्या के वरिष्ठ संत महंत मौजूद रहेंगे. अवधेश दास ने कार्यक्रम को लेकर आगे जानकारी दी कि, बड़ा भक्त माली महाराज जी की पुण्यतिथि पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, हालांकि यह आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाता है.

ये भी पढ़ें- Dev Deepawali-2023: गाय के गोबर से बने दीयों से जगमग होगी काशी की देव दीपावली, जलेंगे 21 लाख दीप, नारी शक्ति होगी थीम

इस तरह तैयार हुआ है मुकुट

महंत अवधेश दास ने मीडिया को जानकारी दी कि, शिष्यों के सहयोग से 4 महीने की मेहनत के बाद एक किलो स्वर्ण जड़ित विराजमान भगवान के मुकुट छत्र और आभूषण बनवाए गए हैं. उन्होंने बताया कि मुकुट और छत्र को मंदिर परिसर में ही बनवाया गया है और इसे बनने में 4 माह का वक्त लगा है. राजस्थान के अजमेर के कारीगरों ने इसे तैयार किया है. अब भक्त माली जी की 49 वी पुण्यतिथि के मौके पर सीएम योगी द्वारा बड़ा भक्तमाल मंदिर के शिष्य मंडलों की तरफ से विराजमान भगवान को 1 किलो स्वर्ण से निर्मित आभूषण समर्पित किया जाएगा. उन्होंने बताया कि इस मौके पर सीएम योगी मंदिर के महंतों व संतो से मुलाकार भी करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital