विराट कोहला (सोर्स- ICC, X)
ICC Ranking: वर्ल्ड कप 2023 समाप्त हो चुका है. वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन किया. इसका टीम के बल्लेबाजों को फायदा भी मिला है. वनडे रैंकिंग में टॉप पांच बल्लेबाजों में तीन भारतीय हैं. पहले नंबर पर टीम इंडिया के ओपनर शुभमन गिल काबिज हैं. वहीं दूसरे स्थान पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम है. तीसरे स्थान पर स्टार बल्लेबाज विराट कोहली, चौथे स्थान पर रोहित शर्मा पहुंच गये हैं. विराट कोहली और शुभमन गिल के बीच 35 अंकों का अंतर है. वहीं शुभमन गिल और बाबर आजम के बीच दो अंकों का अंतर है. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा को एक अंक का अंतर हुआ है.
वनडे वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने दमदार खेल दिखाया. वो वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 765 रन बनाए. जिसके चलते उन्हें एक स्थान का फायदा हुआ है. वह तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. नंबर एक पर काबिज शुभमग गिल के 826 अंक है. वहीं बाबर आजम के 824 अंक हैं. जबकि किंग कोहली के 786 अंक हैं. वहीं चौथे स्थान पर पहुंचने वाले रोहित शर्मा के 769 अंक हैं.
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली साल 2017 से 2012 के बीच लगभग चार वर्ष तक यानी लगातार 1258 दिनों तक आईसीसी के बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर एक पर काबिज रहे. इसके बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम की बादशाहतत कायम हुई. गिल, कोहली और रोहित के टॉप पांच में आने के बाद साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्वींटन डिकॉक को रैंकिंग में दो स्थान का नुकसान हुआ है. वह अब पांचवें स्थान पर आ गये हैं. वहीं वर्ल्ड कप में 552 रन बनाने वाले न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल छठे स्थान पर आ गए हैं.
हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…
अडाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…
Birla Mandir Delhi Protest: एक तरफ विपक्ष चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोले…
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर पीएम मोदी ने रामायण के समरसता और सेवा भाव के संदेश…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 नवंबर को भाई परमानंद जी की जयंती पर उनके स्वतंत्रता…
Varanasi News: पीएम मोदी ने वाराणसी के मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन किया. 1000…