देश

UP Politics: “अयोध्या में राम भक्तों पर गोली चलवाई और अब तीर्थ नगरी नैमिषारण्य में… श्राप लगेगा”, अखिलेश पर नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने साधा निशाना

देवेश प्रताप सिंह

UP Politics: एक दिन के दौरे पर झांसी पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने सपा पर बड़ा हमला बोला और सीतापुर की तीर्थ स्थली नैमिषारण्य में पहुंचे अखिलेश यादव को लेकर कहा कि जिन लोगों ने अयोध्या में राम भक्तों पर गोली चलवाई, वे लोग तीर्थ नगरी नैमिषारण्य सिर्फ लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जा रहे हैं, उनको श्राप लगेगा.

बता दें कि 9 और 10 जून को अखिलेश यादव कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर को लेकर सीतापुर जिले के नैमिषारण्य पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा था. इसी के बाद 10 जून को झांसी पहुंचे कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ ही अखिलेश पर भी निशाना साधा. नन्दी ने कहा कि राहुल गांधी कभी देश के रोल मॉडल हो ही नहीं सकते हैं. 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता का भरोसा एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी पर ही होगा.

ये भी पढ़ें- kannauj: BJP सांसद सुब्रत पाठक का दारोगा को थप्पड़ मारने का CCTV फुटेज वायरल, SIT ने शुरू की जांच, अखिलेश ने कसा तंज

वहीं नंद गोपाल नंदी झांसी में व्यापारी सम्मेलन में शिरकत करने शनिवार को पहुंचे थे. इसी दौरान उन्होंने नैमिषारण्य में समाजवादी पार्टी के प्रशिक्षण शिविर और लोकसभा चुनाव के आगाज को लेकर कहा कि जनता सपा का कोई साथ नहीं देगी. जनता का आशीर्वाद की जगह उनको श्राप मिलेगा. अयोध्या में राम मंदिर के भक्तों पर गोली चलवाने वाले आज लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए तीर्थ नगरी नैमिषारण्य जा रहे हैं. उनको श्राप लगेगा. उन्होंने कहा कि चाहे राहुल गांधी हों, ममता बनर्जी हों, अखिलेश यादव हो या खुद नीतीश कुमार,अरविंद केजरवाल, मायावती, इन लोगों को देश की जनता कभी भी देश की बागडोर उनके हाथों में नहीं देगी. इन लोगों को देश की जनता बहुत पहले ही नकार चुकी है. देश में मोदी और प्रदेश में योगी की सरकारों ने वह काम करके दिखाएं हैं जो काम लोगों के लिए सपने जैसे होते थे. वहीं झांसी के दीनदयाल सभागार में अखिलेश यादव के असुर वाले ट्वीट को लेकर मंत्री ने कहा कि अखिलेश और शिवपाल यादव खुद असुर हैं.

बता दें कि शनिवार को जनपद झांसी में प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से भी नन्दी ने मुलाकात की और सभी ने उनका भव्य स्वागत किया. जनपद झांसी पहुंचने पर सर्किट हाउस में उनको गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी भी दी गई.

अखिलेश ने साधा था निशाना

अखिलेश ने नैमिषारण्य धाम में पूजा के बाद योगी सरकार पर निशाना साधते हुए इशारों में असुर बोला था. इसी बात पर निशाना साधते हुए मंत्री नन्दी ने कहा कि वैसे ही उन लोगों (सपा सरकार) ने वन डिस्ट्रिक्ट वन गुंडा पैदा करने का काम किया, अपराधी पैदा करने का काम किया था, लेकिन आज की सरकार में गुंडों अपराधियों की शामत आई है. जो भी गुंडे और अपराधी हैं वो या तो प्रदेश छोड़ कर चले गए हैं या दुनिया छोड़कर चले गए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

6 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

7 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

7 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

7 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

8 hours ago