देश

BSP Meeting: अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी बसपा, मायावती बोलीं- यूपी में गठबंधन से हुआ सिर्फ नुकसान

UP Politics: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती का बड़ा बयान आया है. मायावती ने लखनऊ में लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर अहम बैठक की और अकेले ही चुनाव लड़ने की घोषणा की. उन्होंने कहा है कि गठबंधन से उनको केवल नुकसान ही मिला है.

उत्तर प्रदेश में अपनी खोई जमीन को फिर से पाने के लिए बसपा जोर-शोर से लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी में जुटी है. लखनऊ में हुई बैठक में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों और अन्य लोग शामिल हुए. वहीं इस बैठक में मायावती ने आने वाले लोकसभा आम चुनाव में अकेले अपने बूते पर चुनाव लड़ने की ठानी है और संगठन को कैडर और छोटी-छोटी बैठकों के आधार पर गाव-गांव में मजबूत करने को लेकर दिशा-निर्देश दिए हैं.

इस बैठक में मायावती ने सर्वसमाज में जनाधार को बढ़ाने को लेकर रणनीति तैयार की है और बैठक के दौरान प्रगति रिपोर्ट की गहन समीक्षा की. साथ ही मायावती ने सभी पदाधिकारियों को कमियों को दूर करने के लिए भी दिशा- निर्देश दिए हैं. इसी के साथ निर्देश दिया है कि आने वाले चुनाव में पूरे तन, मन, धन से जुटना है. इसी के साथ बसपा उम्मीदवार के चयन में भी उन्होंने खास सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं.

ये भी पढ़ें- PM Modi In BRICKS Summit: भारत के पास दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम, 100 यूनिकॉर्न, ब्रिक्स समिट में बोले पीएम मोदी

गठबंधन को लेकर कही बड़ी बात

बैठक के दौरान मायावती ने गठबंधन को लेकर कहा कि उनको इससे केवल नुकसान ही हुआ है. क्योंकि बीएसपी का वोट स्पष्ट तौर पर गठबंधन वाली दूसरी पार्टी को ट्रांसफर हो जाता है. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि दूसरी पार्टियां अपना वोट बसपा उम्मीदवारों को ट्रान्सफर कराने की न सही नीयत रखती हैं और न ही क्षमता. इसीलिए पार्टी के लोगों का मनोबल प्रभावित होता है. मायावती ने आगे कहा कि, इसी वजह से बीएसपी सत्ता और विपक्ष दोनों गठबंधनों से अलग और दूर रहती है. इस मौके पर मायावती ने भाजपा पर निशाना साधा और कहा, “बीजेपी की संकीर्ण, जातिवादी और साम्प्रदायिक राजनीति के कारण सभी लोग त्रस्त है और यही वजह है कि बीजेपी का प्रभाव तो कम हो ही रहा है, साथ ही अपना जनाधार भी लगातार खो रही है.”

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

गश्त के दौरान ASI को लगी गोली, दरभंगा में पुलिसकर्मी पर फायरिंग से मचा हड़कंप

Bihar News: दरभंगा के सकतपुर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एएसआई रणधीर कुमार को…

48 minutes ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

1 hour ago

12 महीने में 119 बच्चों को घर पहुंचाया, दिल्ली पुलिस की महिला हेड कॉन्स्टेबल चंचल बनीं मिसाल

दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…

2 hours ago

13 करोड़ का खिलाड़ी CSK में आधे दाम पर? धोनी की टीम ने रचा बड़ा खेल, बदले में SRH को क्या मिला?

IPL 2027 ट्रेडिंग विंडो में CSK और SRH ने बड़ा सौदा किया है. लियाम लिविंगस्टन…

2 hours ago