देश

UP News: एमपी के सीएम शिवराज ने पत्नी संग की गोवर्धन परिक्रमा, किया बांके बिहारी के दर्शन

Mathura-Vrindavan: मध्य प्रदेश (MP) के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पत्नी साधना सिंह के साथ दो दिवसीय धार्मिक यात्रा पर उत्तर प्रदेश की कृष्ण की नगरी मथुरा-वृंदावन पहुंचे हैं. पहले दिन शनिवार को पत्नी के साथ उन्होंने बांके बिहारी के दर्शन किया और मन्नत मांगी. वहीं बीती रात लगभग दस बजे गिरिराज महाराज के धाम में नंगे पांव ही गोवर्धन परिक्रमा की. इसके बाद वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में पहुंचे.

शिवराज सिंह चौहान कान्हा की नगरी से अपार प्रेम और श्रद्धा रखते है, इसीलिए उन्हें जब भी मौका मिलता है, वो गोवर्धन परिक्रमा और बांके बिहारी मंदिर में ठाकुर जी के दर्शन के साथ पूजा-पाठ करना नहीं भूलते हैं. यही कारण है कि जब भी शिवराज सिंह चौहान बांके बिहारी के दरबार में माथा टेकने आते हैं उनकी सारी मनोकामना बिहारी के आशीर्वाद से पूर्ण होती दिखाई देती है.

पढ़ें इसे भी- UP News: “भारत के आयुर्वेद का पूरे विश्व में बजेगा डंका…”, CM योगी के लिए बोले उप-राष्ट्रपति जगदीप धनकड़ “…सख्त हैं”

शनिवार को भी शिवराज सिंह कान्हा की भक्ति में सराबोर नजर आए. जहां उन्होंने पहले बिहारी जी के सामने हाथ जोड़कर कर दर्शन किए वहीं मंदिर के पुजारियों द्वारा उन्हें फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया.  इस दौरान पूरे बांके बिहारी के मंदिर में जयकारे लगते रहे. वहीं मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि सबका कल्याण हो. सब पर बांके बिहारी, राधा रानी कृपा करें, सब सुखी रहें और सभी निरोगी रहें. राजनीतिक सवालों पर उन्होंने हाथ जोड़कर कहा कि यहां ये सब नहीं.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हेलीकॉप्टर से यहां पहुंचे और पत्नी के साथ ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन किया. इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे. हालांकि मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा, लेकिन इसी बीच  भीड़ में जाकर ही मुख्यमंत्री ने बांके बिहारी के दर्शन किए. इस दौरान मंदिर भजनों व कान्हा व राधे जी के जयकारे से गूंज रहा था.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘आदत बिगाड़ रहे हैं राहुल गांधी’, अनिल विज ने कांग्रेस के दावों की हवा निकाली; जानिए क्या कहा?

Anil Vij reaction to Rahul Gandhi: हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी…

5 minutes ago

Ayurveda Ahar Guidelines: क्या है आयुर्वेद आहार? जानें आहार, परंपरा और मानकों के नियम

Ayurveda Ahar Guidelines: आयुष मंत्रालय ने 'आयुर्वेद आहार' को बढ़ावा देने के लिए परंपरा, सही…

26 minutes ago

बिना इंजन चालू किए भी गरजेंगे भारतीय सेना के टैंक, T-72 और T-90 टैंकों को मिलेगी नई ताकत

भारतीय सेना के टी-72 और टी-90 टैंकों को अब स्वदेशी तकनीक से बिजली मिलेगी. रक्षा…

26 minutes ago

Alzheimer Early Detection: ब्लड टेस्ट से मिडिल एज में ही चलेगा अल्जाइमर का पता; द लैंसेट की स्टडी में बड़ा खुलासा

द लैंसेट की नई स्टडी के अनुसार, मिडिल एज में ब्लड टेस्ट के जरिए अल्जाइमर…

40 minutes ago

क्या राहुल गांधी के इंदौर आने पर जुटा जनसैलाब? जानिए वायरल वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर कांग्रेस द्वारा 19 सितंबर को आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का एक…

51 minutes ago