देश

UP Politics: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने थामा ओपी राजभर का हाथ! अब इन दावों को लेकर तेज हुई सियासत

UP Politics: लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों के बीच लगातार बयानबाजी जारी है और कुनबा विस्तार भी किया जा रहा है. इस बीच एनडीए गठबंधन में शामिल सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर (OP Rajbhar) की एक तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें उनका हाथ थामे हुए कल्कि धाम के पीठाधीश्वर एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम (Acharya Pramod Krishnam) दिखाई दे रहे हैं. इस तस्वीर के सामने आने के बाद से ही यूपी में सियासत तेज हो गई है और इसके कई मायने निकाले जा रहे हैं.

दरअसल पार्टी विरोधी बयानबाजी करने के कारण आचार्य प्रमोद कृष्णम अक्सर ही चर्चा में रहते हैं तो इसी बीच कल्कि महोत्सव में शामिल होने पहुंचे ओपी राजभर की ये तस्वीर राजनीति में चर्चा का विषय बनी हुई है. इस तस्वीर को लेकर ओपी राजभर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आचार्य प्रमोद कृष्णम से दिल्ली में उनकी मुलाकात हुई थी. उन्होंने उन्हें कल्कि महोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण दिया था. इसी के साथ राजभर ने कहा कि यहां आकर मैं अपने आप को धन्य समझ रहा हूं क्योंकि राजनीतिक मुलाकात होती रहती थी, लेकिन यहां आने के बाद मुझे गर्व महसूस हुआ कि मुझे पहले आना चाहिए था, लेकिन देर आये दुरुस्त आये.

ये भी पढ़ें- UP News: फर्जी कोचिंग संस्थानों पर कसेगा शिकंजा, योगी सरकार ने शिक्षा विभाग को दिए कार्रवाई के निर्देश

क्या बीजेपी से हाथ मिलाएंगे आचार्य प्रमोद कृष्णम?

आचार्य प्रमोद कृष्णम के भाजपा में शामिल होने को लेकर जब मीडिया ने राजभर से सवाल किया तो उन्होंने हंसकर कहा कि, “इस बारे में आचार्य से ही पूछ लीजिये.” साथ ही ओपी राजभर बोले, ” मैं यहां पर राजनतिक रूप से महोत्सव में शामिल होने के लिए नहीं आया हूं.” वहीं यूपी सरकार में वह कब मंत्री बन रहे हैं के सवाल पर बोले, “अगर मंत्रिमंडल का विस्तार होगा तो राजभर जरूर मंत्री बनेगा.”

कांग्रेस यूपी प्रदेश अध्यक्ष पर भी साध चुके हैं निशाना

बता दें कि आचार्य प्रमोद कृष्णम कांग्रेस के नेता जरूर हैं, लेकिन अक्सर वह पार्टी के विरोध में ही बयानबाजी करते रहते हैं. इसको लेकर वह हमेशा चर्चा में रहते हैं.  वहीं उनकी तस्वीर राजभर के साथ वायरल होने के बाद सियासत में तमाम तरह की चर्चा हो रही है. यहां तक कहा जा रहा है कि वह हो सकता हैकि बीजेपी में शामिल होने का मन बना रहे हों. मालूम हो कि हाल ही में वह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर भी एक मामले को लेकर निन्दा कर चुके हैं और सपा प्रमुख अखिलेश यादव का समर्थन किया था. दरअसल अजय राय ने अखिलेश यादव को लेकर अपशब्दों का प्रयोग किया था. इसी के बाद आचार्य नाराज हो गए थे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

5 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

5 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

5 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

5 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

6 hours ago