पत्रकारों से बात करते सपा प्रमुख
UP Politics: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुगल संग्रहालय को लेकर एक बया दिया था. जिसका सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उन पर पलटवार किया है और कहा है कि, ‘मुख्यमंत्री कुछ नहीं जानते.’ इसके साथ ही अखिलेश ने ये भी कहा कि आगरा में संग्रहालय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बनवाया जा रहा था. ताकि ताजमहल देखने आने वाले लोगों को इस संग्रहालय के माध्यम से भारत की पूरी संस्कृति के बारे में बताया जा सके.
बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को पहले की सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि सपा औरंगजेब की याद में आगरा में एक संग्रहालय का निर्माण कर रही थी, जबकि उनकी सरकार आगरा में ही छत्रपति महाराज शिवाजी की यादों को संरक्षित करने के लिए एक संग्रहालय का निर्माण कर रही है.
बता दें कि, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री रहे फारूख हसन की बहन की शादी में सम्मिलित होने के लिए सरधना पहुंचे थे. इसी दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, “जिन कांवड़ियों पर सीएम हेलिकॉप्टर से फूल बरसाते हैं, उनकी जान चली गई, तो क्या उनको 1 करोड़ रुपया नहीं मिलना चाहिए?, उन्होंने आगे कहा कि, कांवड़ियों की जान सरकार और बिजली विभाग की लापरवाही से गई है. उन्होंने मांग की और कहा कि, इनके परिवार को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा और सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए.”
इस मौके पर अखिलेश ने किसानों के गन्ने के भुगतान, यमुना में पानी उफान, हिंडन में उफान सहित महंगाई का भी मुद्दा उछाला और निशाना साधते हुए कहा कि, जो सरकार भरे पानी को नहीं निकाल पा रही वो देश को आगे क्या बढ़ाएगी. इसी के साथ भाजपा पर नफरत की राजनीति करने का भी आरोप लगाया और उसका उदाहरण मणिपुर को बताया. साथ ही दावा किया कि विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ से भाजपा घबराई हुई है. उन्होंने कहा कि “इंडिया”, ‘सिर्फ उत्तर प्रदेश से नहीं, बल्कि पूरे भारत देश से भारतीय जनता पार्टी का सफाया करेगा.
उन्होंने कहा कि,‘‘इंडिया का मतलब है कि हम सबको जोड़कर चलना चाहते हैं. सबको खुशहाली के रास्ते पर लाना चाहते हैं. हमारी मिली-जुली संस्कृति, हमारे भाई-चारे का संदेश.” इसी के साथ आगे कहा कि, इंडिया का मतलब यह है कि हम सबको साथ लेकर चलेंगे, तो फिर इससे भाजपा को किस बात की घबराहट है.” इसी के साथ कहा कि, ‘इंडिया’ नाम से भी उनको दिक्कत है. इसी के साथ कहा कि, “अगर भाजपा के लोग यह कहते हैं कि नाम में क्या रखा है, तो मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया का झंडा लेकर चलना क्या है?, वह आगे बोले कि, असल में भाजपा को घबराहट इस बात की है कि इस बार जनता तय करेगी कि एक तरफ वो लोग होंगे, जो भारत और भारत के संविधान को बचाना चाहते हैं और दूसरी तरफ वो जो संविधान को खत्म करना चाहते हैं. उन्होंने आगे कहा कि, “ऐसे में जो लोग संविधान को खत्म करना चाहते हैं, वे डरे हुए हैं और डरे हुए लोगों की भाषा बदलती रहती है.”
-भारत एक्सप्रेस
IND vs WI: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद…
Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…
Weather Update Today: IMD ने 22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी…
Aaj Ka Panchang 15 October 2026: आज 15 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्रि का पांचवां…
Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…