डेविड ग्रुश अमेरिका के पूर्व खुफिया अधिकारी
क्या इस ब्रह्मांड में हमारे अलावा दूसरा भी कोई है, जो दूसरे ग्रहों पर वास करता है? क्या एलियन (Alien) सचमुच होते हैं? क्या UFO देखने के दावे वाकई में सच हैं? ये ऐसे सवाल हैं, जो हाल के दशकों में इंसानों के बीच काफी चर्चा का विषय रहे हैं. हालांकि, अभी तक इससे जुड़ा कोई ठोस प्रमाण सामने नहीं आया है, लेकिन अब फिर से एक पूर्व अमेरिका खुफिया अधिकारी के दावों ने एलियन से जुड़ी चर्चाओं को हवा दे दी है. अमेरिका के पू्र्व खुफिया अधिकारी डेविड ग्रुश ने बुधवार को दावा किया है कि अमेरिकी सरकार के कब्जे में कई UFO (स्पेसक्राफ्ट की तरह) और गैर इंसानी शरीर हैं. गौरतलब है कि इन्हीं गैर-इंसानी शरीर को एलियन कहा जा रहा है.
गौरतलब है कि पूर्व खुफिया अधिकारी ग्रुश ने यह दावा वाशिंगटन में हाउस ओवरसाइट कमेटी के सामने अपने एक बयान में किया है. जून में ग्रुश ने दावा किया था कि अमेरिकी सरकार दूसरी दुनिया से आने वाले स्पेसक्राफ्ट (Alien Spacecraft) को अपने कब्जे में रखे हुए है. ओवरसाइट कमेटी की सुनवाई के दौरान ग्रुश से पूछा गया कि क्या अमेरिका के पास दूसरी दुनिया के स्पेसक्राफ्ट और उनके पायलटों के शव हैं. इस पर ग्रुश ने कहा- हां, सरकार के पास दूसरी दुनिया के स्पेसक्राफ्ट हैं और इसके पायलटों की डेड-बॉडीज हैं, जो इंसानों की नहीं है.
डेविड ग्रुश अमेरिका के पूर्व खुफिया अधिकारी हैं और प्रत्यक्ष रूप से अमेरिकी रक्षा विभाग की एक एजेंसी में काम किया है. जून में उन्होंने आरोप लगाया था कि अमेरिकी सरकार दूसरी दुनिया से आए लोगों के सबूत छिपा रही है. आरोपों के मद्देनजर एक निरीक्षण समिति ने उनके दावों की जांच शुरू की है.
यह भी पढ़ें- रीढ़ मजबूत करने के बजाए IPS का बोझ ढो रही है दिल्ली पुलिस
ग्रुश ने समिति के समक्ष बयान देते हुए कहा कि उन्होंने खुद से एलियन के शव नहीं देखे हैं और न ही यूएफओ देखा है. उन्होंने गैर-इंसानी बायोलॉजिक्स होने की बात जरूर सुनी है. उन्हें इसके बारे में जानकारी खुफिया अधिकारियों से बातचीत में मिली है. ग्रुश का दावा है कि अमेरिकी सरकार ने क्रैश हुए यूएफओ (एलियन स्पेसक्राफ्ट) को एकत्र किया और रिवर्स इंजीनियरिंग की कोशिश की. हालांकि, अमेरिकी रक्षा विभाग ने इन आरोपों का खंडन किया है.
-भारत एक्सप्रेस
Weather Update Today: IMD ने 22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी…
Aaj Ka Panchang 15 October 2026: आज 15 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्रि का पांचवां…
Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Meen Rashi: मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Makar Rashi: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…