देश

UP Politics: “सपा ‘सफा’ “, विधान परिषद सीट पर भाजपा की जीत का दावा करते हुए बोले केशव प्रसाद मौर्य, SP नेताओं का पलटवार

UP Politics: यूपी निकाय चुनाव पर अभूतपूर्व जीत से उत्साहित भारतीय जनता पार्टी के मंत्रियों ने विधान परिषद की दो सीटों पर होने जा रहे चुनाव पर भी जीत का दावा ठोका है. इस सम्बंध में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पूरे दावे के साथ कहा कि सपा इस चुनाव में भी ठीक उसी तरह सफा हो जाएगी, जैसे निकाय चुनाव में. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रचंड संख्या से चुनाव जीतेगी और समाजवादी पार्टी का इस चुनाव में सफाया हो जाएगा. क्योंकि संख्या बल हमारे फेवर में है.

गुरुवार को यूपी में विधान परिषद की दो रिक्त सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव में भाजपा की तरफ से पद्मसेन चौधरी और मानवेन्द्र सिंह ने विधान भवन के सेंट्रल हाल में नामांकन किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, संसदीय कार्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, एमएसएमई मंत्री राकेश सचान आदि मौजूद थे. वहीं डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने दावा करते हुए कहा कि, भारतीय जनता पार्टी के घोषित दोनों प्रत्याशी प्रचंड बहुमत के साथ चुनाव जीतेंगे. बीजेपी ने कानपुर के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह और पदम सेन चौधरी पर अपना दांव लगाया है.

ये भी पढ़ें- UP Politics: यूपी में राज्य स्तरीय पार्टी का दर्जा खो चुकी RLD, अब लोकसभा चुनाव से पहले जमीन तलाशने में जुटी, 19 मई से शुरू करेगी ये अभियान

दूसरी ओर एक बार फिर से भाजपा को टक्कर देने की बात करते हुए समाजवादी पार्टी ने भी ताल ठोक दी है. राम करण निर्मल और रामजतन राजभर पार्टी के उम्मीदवार होंगे.

बीजेपी के दावों पर सवाल खड़ा करते हुए समाजवादी पार्टी के विधानमंडल दल के मुख्य सचेतक मनोज पांडे के साथ से ही समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता विधायक राम अचल राजभर ने कड़ा ऐतराज जताया. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की खूबसूरती होती है चुनाव लड़ना. बीजेपी जो दावा कर रही थी कि हम पिछड़ों दलितों की हिमायती हैं. इस चुनाव में उनकी कलई खुल गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति के घर क्यों पड़ी रेड? 2 दिन पहले देश आईं पत्नी गिरफ्तार

Sri Lanka News: श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे की पत्नी और पूर्व प्रथम महिला…

5 minutes ago

सुल्तानपुर में खौफनाक एक्सीडेंट! 3 होनहार खिलाड़ियों की दर्दनाक मौत से पसरा मातम, 3 लोग घायल

Sultanpur Road Accident: यूपी के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक भीषण हादसा हो गया.…

23 minutes ago

‘बेटी साथ हो तो शक नहीं होता’: बंटी-बबली की तर्ज पर चोरी करने वाले बाप-बेटी गिरफ्तार, तरीका देख उड़े होश; देखें VIDEO

Bijnor News: बिजनौर में दुकानदार को बातों में उलझाकर 1.5 लाख रुपये चुराने वाली पिता-बेटी…

32 minutes ago

‘मोदी भगवान विष्णु के अवतार…’, भूटान के पीएम कह दिया कुछ ऐसा, क्यों हिला चीन-पाक का खेमा?

भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ 2019 की मुलाकात को…

33 minutes ago

युवा आक्रोश का विश्लेषण: राजनीतिक ध्रुवीकरण के शोर में कहां खो जाते हैं युवाओं के वास्तविक मुद्दे?

भारत में हर युवा आंदोलन को तुरंत राजनीतिक दलों के पाले में बांट दिया जाता…

52 minutes ago