देश

UP Politics: “रामराज धोखा है, पहले भी रामराज के नाम पर शम्बूक का सिर काटा गया… और अब दलितों…”, स्वामी प्रसाद मौर्य का विवादित बयान

UP Politics: सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर से विवादित टिप्पणी की है. उन्होंने ये टिप्पणी UPSSSC ग्राम पंचायत अधिकारी परीक्षा 2023 के लिए कैटेगरी सहित जारी वैकेंसी की एक डिटेल के साथ ट्विट किया है.

अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए कहा है, “रामराज धोखा है, पहले भी रामराज के नाम पर कभी शम्बूक का सिर काटा गया तो कभी एकलव्य का अंगूठा और अब दलितों, आदिवासियों व पिछड़ों का आरक्षण काटा जा रहा है, यानी संविधान प्रदत्त आरक्षण खत्म किया जा रहा है. जागो सावधान हो जाओ. रामराज हटाओ-आरक्षण बचाओ.” उन्होंने अपने ट्वीट के साथ UPSSSC ग्राम पंचायत अधिकारी परीक्षा 2023 के लिए कैटेगरी सहित जारी वैकेंसी की एक डिटेल को भी ट्वीट किया है, जिसमें पोस्ट नेम ग्राम पंचायत अधिकारी है तो वहीं इसमें जनरल के लिए 849 सीट, EWS के लिए 117, OBC के लिए 139, SC के लिए 356 और ST के लिए 7 सीटों पर नियुक्तियां निकाली गई है.

ये भी पढ़ें- Arunachal Pradesh: जीरो में फूल लगाने के अभियान ने बनाया नया रिकॉर्ड, 3000 से अधिक लोग हुए शामिल

श्रीरामचरितमानस विवाद में दाखिल हो चुकी है स्वामी के खिलाफ चार्जशीट

बता दें कि श्रीरामचरितमानस विवाद मामले में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो चुकी है. इस मामले में 24 जनवरी को उनके ऊपर मामला दर्ज कराया गया था. बाजारखाला निवासी शिवेंद्र मिश्रा ने 24 जनवरी को हजरतगंज थाने में स्वामी प्रसाद मौर्य पर धार्मिक भावनाएं आहत करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था. उन्होंने आरोप लगाया था कि 22 जनवरी को एक न्यूज चैनल पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरितमानस पर आपित्तजनक टिप्पणी की, जिससे हिंदूओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं.

जानें पुरानी टिप्पणी में क्या दिया था बयान

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा था, “रामचरितमानस में दलितों और महिलाओं का अपमान किया गया है. तुलसीदास ने इसे अपनी खुशी के लिए लिखा था. करोड़ों लोग इसे नहीं पढ़ते.” इसी के साथ उन्होंने प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को पत्र लिखकर उन चौपाइयों को हटाने अथवा संशोधित करने की मांग की थी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

Karwa Chauth 2026: कहीं दिखा चांद तो कहीं बने रहे बादल, जानिए चंद्र दर्शन न होने पर कैसे पूरा करें व्रत

Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…

26 minutes ago

UCC पर बढ़ी बहस: क्या पूरे देश में लागू होगी समान नागरिक संहिता? कार्यक्रम में जुटे कानून और राजनीति के दिग्गज

देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…

51 minutes ago

PM किसान की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म, 30 अक्टूबर को आएंगे 2000 रुपये, ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…

1 hour ago

कानपुर के लड़के का कारनामा, बना डाली 5 लाख फर्जी ईमेल ID, पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचकर कमाए लाखों

Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…

2 hours ago

धूम्रपान न करने वालों को भी कैंसर! पटाखों के जहर पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, दिवाली पर नए नियम

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…

2 hours ago

30 अक्टूबर को लेट नाइट तक चलेगी दिल्ली मेट्रो! दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट को लेकर DMRC की स्पेशल तैयारी

Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…

2 hours ago