देश

UP Politics: “पहले बाबरी मस्जिद को शहीद किया, अब मंदिर बना रहे हैं…”, सपा सांसद बर्क ने राम मंदिर को बताया गैरकानूनी

UP Politics: जहां एक ओर प्रदेश में राम मंदिर उद्घाटन को लेकर तैयारियों जोर-शोर से चल रही हैं तो इसी बीच सपा के वरिष्ठ सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क (Shafiqur Rahman Burke) का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर बन रहे भव्य राम मंदिर को लेकर सवाल उठाए हैं ओर इसको लेकर भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता पर काबिज है वह अपनी मनमर्जी कर रही है. पहले बाबरी मस्जिद को शहीद किया गया और अब वहीं पर मंदिर बनाया जा रहा है, जो गैरकानूनी है.”

डॉक्टर बर्क ने अपने बयान में कहा है कि मुल्क के अंदर इंसानियत के खिलाफ काम हुआ है जो कानून के भी खिलाफ है. ऐसा करना दुनिया की रवादारी के भी खिलाफ है. इसी के साथ अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को लेकर कहा है कि ताकत के बल पर किसी धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचाना गलत है. इसी के साथ उन्होंने कहा कि नए संसद भवन में नमाज के लिए अलग से कक्ष होना चाहिए था. सपा सांसद का ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बता दें कि डा. बर्क ने यह बयान नए संसद भवन में प्रवेश से अगले दिन दिल्ली में दिया और अपने बयान में वह कहते दिख रहे हैं कि, पुराने भवन में नमाज पढ़ने की जगह संसद भवन में नहीं थी. अब नया भवन बना है तो इसमें एक जगह निर्धारित कर दी जाए. इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा है कि, नमाज पढ़ने की जगह संसद भवन में अगर होगी तो जो मुस्लिम सांसद हैं उनको बार बार उठकर बाहर नहीं जाना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें- MP Elections: राहुल गांधी के केदारनाथ जाने पर सीएम योगी ने साधा निशाना, बोले- “हार रही है कांग्रेस…तो ये प्रार्थना कर रहे हैं”

कक्ष में ही अदा कर लेंगे नमाज

सपा सांसद बर्क ने अपने बयान में ये भी कहा है कि वह कक्ष में ही नमाज अदा कर लेंगे. बता दें कि डॉक्टर बर्क हमेशा अपने बयान से चर्चा में रहते हैं. हाल ही में उन्होंने ये भी कहा था कि समान नागरिक संहिता जैसे मामले छेड़ने से कोई लाभ नहीं होगा. सभी धर्म के तौर तरीके अपने हैं. इसको लागू नहीं होना चाहिए. इसी के साथ ये भी कहा था कि हिंदुस्तान में खराब हालात पैदा करने की कोशिश की जा रही है. तो वहीं भाजपा सरकार पर निशाना भी साधा था और कहा था कि, भुखमरी और बेरोजगारी पर सरकार कोई काम नहीं कर रही है. वह केवल आम जनता के बीच भेदभाव पैदा करने का काम कर रही है. तो वहीं सपा सांसद ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि, अब लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी है, इसलिए इस तरह के मुद्दे लाए जा रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

7 hours ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

7 hours ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

9 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

9 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

10 hours ago