देश

Good News: योगी सरकार ने किसानों को दिया Diwali का तोहफा, इस योजना से जाएगा 10 हजार का अनुदान

UP News: दीवाली के मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार किसानों को कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत तोहफा देने जा रही है. इस योजना के तहत प्रदेश के किसानों को अनुदान पर मुहैया कराए जाने वाले छोटे कृषि यंत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू कर दी गई है तो इसी के साथ ही अपेक्षाकृत बड़े कृषि यंत्रों के लिए बुकिंग की प्रक्रिया को भी दीवाली के बाद शुरु कर दिया जाएगा.

बता दें कि योगी सरकार किसानों को कृषि कार्यों में किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए कृषि कार्य में उपयोग होने वाले छोटे यंत्र व कृषि रक्षा उपकरण के लिए अधिकतम दस हजार रुपये तक का अनुदान उपलब्ध करा रही है. इस वित्तीय वर्ष 31,079 कृषि उपकरण बांटने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और इस मद में करीब 300 करोड़ रुपये व्यय होंगे. इस योजना की प्राप्ति के लिए किसानों को खुद ही बुकिंग करनी होगी. मीडिया सूत्रों के मुताबिक, सब मिशन आन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन और प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजना के तहत दस हजार तक अनुदान वाले सभी कृषि यंत्र, कृषि रक्षा उपकरण के लिए किसानों को कृषि विभाग के पोर्टल पर खुद ही बुकिंग करनी होगी.

ये भी पढ़ें- Parliament Winter Session: 4 दिसंबर से शुरू होगा संसद का शीतकालीन सत्र, महुआ मोइत्रा के खिलाफ हो सकता है बड़ा एक्शन

बुकिंग के लिए मिलेगा 30 दिन का समय

मिली जानकारी के मुताबिक, कृषि यंत्र का बिल बुकिंग की तारीख से दस दिनों के अंदर पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा. अगर समय पर बिल अपलोड नहीं किया जाएगा तो इस स्थिति में बुकिंग खुद ही निरस्त हो जाएगी. दस हजार रुपये तक अनुदान वाले कृषि यंत्र, कृषि रक्षा रसायन उपकरण के निर्धारित लक्ष्य का 25 प्रतिशत लक्ष्य कृषक मेले के माध्यम से पूरा किया जाएगा. बता दें कि कृषि कार्यों के लिए उपकरण प्राप्त करने वाले लाभार्थी को बुकिंग टोकन कंफर्म होने की तिथि से कृषि यंत्र क्रय कर रसीद व यंत्र की फोटो अपलोड करने तक के लिए 30 दिन का समय मिलेगा. इसी दौरान कृषि कार्यों के लिए इस लाभ की योजना का लाभ लेने वाले लाभार्थी को बुकिंग सम्बंधित सभी कार्य कर लेने होंगे.

  • भारत एक्सप्रेस
Archana Sharma

Recent Posts

प्रेस की आजादी का आर्थिक मॉडल, रामनाथ गोयनका ने बिना विज्ञापन झुकाए कैसे बचाई मीडिया की साख?

रामनाथ गोयनका भारतीय पत्रकारिता के उन चुनिंदा नामों में हैं, जिन्होंने प्रेस की आजादी को…

2 minutes ago

बिहार MLC चुनाव: नीरज कुमार के नामांकन पर एनडीए का भरोसा, उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- जीत हमारी होगी

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार नीरज कुमार ने अपना नामांकन…

15 minutes ago

मणिपुर यौन हिंसा मामला में सुप्रीम कोर्ट ने दिए ट्रायल में तेजी लाने के निर्देश

मणिपुर यौन हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट और CBI को पीड़ित गवाहों…

42 minutes ago

जब ‘शेषन’ से कांपते थे नेता… लिंगदोह की तकरार और अब ज्ञानेश कुमार के दौर की चुनौतियां, जानिए कैसे बदला चुनाव आयोग?

भारत के लोकतंत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त का पद हमेशा से विशेष महत्व रखता रहा…

48 minutes ago

पीएम मोदी पर टिप्पणी मामले में पवन खेड़ा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई

PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की एफआईआर रद्द करने…

1 hour ago

पत्नी से नाराज पति ने मायके के बाहर 3 स्कूटियों में लगाई आग, CCTV वीडियो हुआ वायरल

Prayagraj Scooter Fire: प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर…

1 hour ago