देश

Ayodhya: रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल होंगे अखिलेश?…निमंत्रण को लेकर खुद बताई ये बात

UP Politics: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे हुए हैं और लगातार कार्यकर्ताओं में जोश भर रहे हैं. इसी के साथ ही लगातार भाजपा सरकार पर हमला बोल रहे हैं और बेरोजगारी, महंगाई व स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार पर निशाना साध रहे हैं तो इसी बीच राम मंदिर को लेकर उनका बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि अगर उनको निमंत्रण मिलेगा तो वह प्राण-प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में जरूर शामिल होंगे. इसी के साथ उन्होंने एक बार फिर से बैलट पेपर से देश में चुनाव कराने का मुद्दा उठाया है.

सोमवार को नोएडा पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए ईवीएम से लेकर राम मंदिर के उद्घाटन समारोह तक पर खुल कर बात की. लोकसभा चुनाव की सपा की तैयारी को लेकर पूछे गए सवाल पर अखिलेश ने कहा कि सपा की बड़ी तैयारी है. कार्यकर्ता लगातार अपने-अपने क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं. इसी के साथ ईवीएम को लेकर कहा कि, आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान बैलेट पेपर से होने चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि, आगामी लोकसभा चुनाव में भारत में विकसित देशों की तरह मतपत्र से मतदान की परंपरा शुरू होनी चाहिए. मालूम हो कि सोमवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ग्रेटर नोएडा में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे. सपा के गौतम बुद्ध नगर के जिला अध्यक्ष सुधीर भाटी के भतीजे का विवाह दो दिन पहले संपन्न हुआ था. इसी के मद्देनजर यादव सोमवार को वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए वह ग्रेटर नोएडा पहुंचे. इस मौके पर उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की और आने वाले चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की.

ये भी पढ़ें- Atiq Ahmed : माफिया अतीक के फाइनेंसर नफीस बिरयानी को नैनी जेल में पड़ा हार्टअटैक, इलाज के दौरान हुई मौत

जाएंगे राम मंदिर अगर मिला निमंत्रण

बता दें कि अयोध्या में इन दिनों भव्य राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर तैयारियां जारी है. 22 जनवरी को मंदिर का उद्घाटन होगा और इसी दिन मंदिर के गर्भ गृह में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा भी की जाएगी. इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पूछे गए सवाल पर अखिलेश ने कहा कि, अगर उन्हें निमंत्रण मिलेगा तो वो राम मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पंचकूला के सरकारी स्कूल में हैरान करने वाली घटना, तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की बच्ची पर किया जानलेवा हमला

पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…

12 minutes ago

काशी-दिल्ली स्लीपर वंदे भारत के शुभारंभ से पहले प्रधानमंत्री मोदी बोले- आस्था को अवसर और परंपरा को आधुनिकता से जोड़ेगी ट्रेन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से उत्तर प्रदेश की पहली स्लीपर वंदे भारत…

31 minutes ago

हवा से रोज बनेगा 1,000 लीटर पीने का पानी…! नोबेल विजेता की खोज से मिटेगी दुनिया की प्यास?

नोबेल पुरस्कार विजेता केमिस्ट ओमार याघी ने ऐसी तकनीक विकसित की है, जो हवा में…

34 minutes ago

प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, आकिब नबी ने मारी एंट्री…! न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के ऐलान में क्या है खास?

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण बाहर…

47 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार पटेल को अर्पित की पुष्पांजलि, 400 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर गुजरात के…

51 minutes ago