रात में नाइट बल्ब जलाकर सोते हैं? एमआरआई रिपोर्ट का चौंकाने वाला खुलासा
मां की लाश के साथ 1 साल तक रही दो बहनें
UP News: उत्तर प्रदेश की एक घटना ने सभी हैरान और परेशान करके रख दिया है. शायद ही किसी ने इस तरह की घटना के बारे में सुना हो. पुलिस ने भी जब इस घटना के बारे में पता चला तो सकते में रह गई. दरअसल बनारस में एक महिला की दो साल पहले मौत हो गई थी. वह 2 बेटियों की मां थी. हैरान वाली बात ये है कि उसकी दोनों बेटियां अपनी मां की लाश के साथ 1 साल से रह रही थीं और कानों कान इसकी खबर किसी को नहीं लगी. पड़ोसियों को जब इसके बारे में शक हुआ तो उन्होंने इसकी जानकारी दोनों के बेटियों के रिश्तेदारों को दी.
जब ये बात रिश्तेदारों तक पहुंची तो उन्होंने पुलिस को इसकी शिकायत की. जब पुलिस घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो हर कोई हैरान रह गया. मां की लाश दो साल में कंकाल बन चुकी थी.
जानकारी के मुताबिक, दोनों बहनें मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं हैं. इसलिए उन्होंने अपने मां के निधन की जानकारी किसी ने नहीं दी. दोनों बेटियां अपने पिता के निधन के बाद मां के साथ अकेले रह रही थीं. वहीं पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 52 साल की महिला का निधन 8 दिसंबर 2022 को हो गया था. उनका नाम ऊषा देवी है. बेटियां उनके साथ अकेले रहती थीं. जिसमें से छोटी बेटी की उम्र 19 और बड़ी बेटी की उम्र 27 साल थी. उन्होंने अपनी मानसिक बीमारी के चेलते यह बात किसी को नहीं बतायी.
दोनों बहनें मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं थी. इसलिए उनकी बात किसी से नहीं होती थी. यहां तक कि आस-पास के लोगों से भी वह किसी से बात नहीं करती थीं. वहीं स्थानीय लोगों ने बताया है कि वह दोनों बेटियां ज्यादातक अपने पड़ोसियों से खाने-पीने का सामान मांगती थी. हालांकि एक बार पड़ोसियों को शक हुआ तो उन्होंने इसके बारे में रिश्तेदारों को बताया. इसके बाद पड़ोसियों ने इसकी शिकायत पुलिस से की.
पुलिस जब दोनों बहनों के घर पहुंची तो पहले तो लड़कियों ने दरवाजा नहीं खोला. इसके बाद पुलिस ने दरबाजा तोड़ा तो हैरान रह गई. क्योंकि उस समय भी दोनों बहन अपनी मां की लाश की साथ ही थी. शव कंकाल बन चुका था. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
Asian Games 2026 में नीरू ढांडा ने महिला इंडिविजुअल ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतकर…
Railway Ticket Checking: रेलवे 1 अक्टूबर से विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाएगा. कंसेशन, रिजर्वेशन कोटा,…
Bigg Boss 20 Riti Tiwari Controversy: ‘बिग बॉस 20’ कंटेस्टेंट रीति तिवारी को लेकर एकम…
अक्टूबर के महीने में त्योहारों की शुरुआत के साथ ही बैंकों में कई छुट्टियां रहेंगी.…
पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने राजनीति में उतरने का ऐलान किया है. उन्होंने वीडियो…
Himachal Pradesh High Court Recruitment: हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने कोर्ट लाइब्रेरियन, चपरासी, माली और…