प्रतीकात्मक तस्वीर
China Pneumonia: चीन में लगातार बढ़ रहे रहस्यमय बीमारी के मद्देनजर तैयारियों की समीक्षा करने के केंद्र के निर्देश के बाद छह भारतीय राज्यों ने अपने स्वास्थ्य सेवा बुनियादी ढांचे को अलर्ट पर रखा है. जिन राज्यों ने अलर्ट जारी किया है वे हैं राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, कर्नाटक, हरियाणा और तमिलनाडु. इस बीच गुरुवार को खबर आई है कि चीन में पनपी इस बीमारी के लक्षण वाले दो बच्चे उत्तराखंड में नजर आए हैं. उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में दो बच्चों में चीन में फैले इन्फ्लूएंजा फ्लू जैसे लक्षण देखे गए हैं. बच्चों के सैंपल जांच के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेजे गए हैं. रिपोर्ट आने के बाद ही बताया जा सकता है कि बच्चों को चीन में पनपी इन्फ्लूएंजा हुआ है या नहीं.
बता दें कि उत्तराखंड में चीन में फैली बीमारी को लेकर पहले ही अलर्ट जारी किया गया था. स्वास्थ्य विभाग ने जब अलर्ट जारी किया था उसके बाद से राज्य की हर एक चीज पर बारीकी से नजर रखी जा रही थी. इसी क्रम में उत्तराखंड के बागेश्वर में दो बच्चों में इन्फ्लूएंजा जैसे लक्षण पाए गए हैं. इसको लेकर बच्चों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं.
गौरतलब है कि चीन में पिछले कुछ दिनों से तेजी से बच्चों में एक नए प्रकार का इन्फ्लूएंजा फैल रहा है. इससे सांस लेने में तकलीफ हो रही है. हर गुजरते दिन के साथ बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं.कोरोना के बाद अब चीन से सामने आई इस बीमारी को लेकर देश के लगभग सभी राज्य भी अलर्ट पर हैं. चीन में फैली माइक्रो प्लाज्मा निमोनिया और इन्फ्लूएंजा फ्लू को लेकर उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है. जिसको लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है. अब अलर्ट के बाद बागेश्वर जिले में दो बच्चों में इन्फ्लूएंजा फ्लू जैसे लक्षण देखे गए हैं. दोनों के सैंपल जांच के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल भेजे गए हैं और जांच रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: “अगर BJP का धर्म कार्ड चल गया तो…”, जानें एग्जिट पोल के सर्वे को लेकर क्या बोले अशोक गहलोत
बच्चों को सांस लेने में हो रही थी तकलीफ
बताया गया कि बुधवार को जिला अस्पताल में दो बच्चों को लाया गया था. उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी.उनमें इन्फ्लूएंजा जैसे लक्षण की आशंका को देखते हुए डॉक्टरों ने सैंपल सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी जांच के लिए भेजा है. बताया गया है कि रिपोर्ट आने में कम से कम 4-5 दिन लग सकता है.इस बीमारी के लक्षणों में बुखार, ठंड लगना, अस्वस्थता, भूख न लगना, मायलागिया, मतली, छींक आना और उच्च जोखिम वाले समूहों में तीन सप्ताह तक चलने वाली सूखी खांसी शामिल है.
-भारत एक्सप्रेस
TRAI Data August 2026: TRAI के अगस्त 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मोबाइल…
Sambhal Violence Supreme Court: संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुल्ला अफरोज की प्रिवेंटिव…
सोने और चांदी के दामों में आई भारी गिरावट के बाद बाजार में नरमी बनी…
Asian Games 2026 में नीरू ढांडा ने महिला इंडिविजुअल ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतकर…
Railway Ticket Checking: रेलवे 1 अक्टूबर से विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाएगा. कंसेशन, रिजर्वेशन कोटा,…
Bigg Boss 20 Riti Tiwari Controversy: ‘बिग बॉस 20’ कंटेस्टेंट रीति तिवारी को लेकर एकम…