देश

UP Weather Update: आज यूपी के 52 जिलों में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में गुरुवार को यानि की आज मौसम में बदलाव हो सकता है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इस अलर्ट जारी करते हुए यूपी के कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई है. यूपी के साथ हरियाणा (Haryana) के भी कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है. विभाग के मुताबिक बारिश के बाद पारा गिर सकता है जिससे ठंड भी बढ़ने की संभवना है.

बता दें कि यूपी के बड़ौत, बागपत, नंदगांव, इगलास, बरसाना, राया, हाथरस, मथुरा, जलेसर और सदाबाद के अलग-अलग इलाकों और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके साथ ही हरियाणा के पानीपत और गन्नौर में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

विभाग की ओर से जारी किए गए अनुमान के मुताबिक प्रदेश के 75 में से करीब 50 जिलों में गरज-चमक के साथ बरिश हो सकती है. इसके अलावा प्रदेश के नौ जिलो में भारी बारिश की संभावना  है.

बारिश को देखते हुए राज्य के लखनऊ , नोएडा , गाजियाबाद , उन्नाव , कानपुर , हापुड़, सीतापुर, बहराइच, लखीमपुर, अलीगढ़, बरेली, संभल, कासगंज, मेरठ, मथुरा , मुरादाबाद, शामली, औरेया, आगरा और बुलंदशहर जिलों में स्कूल बंद किए गए हैं.

52 जिलों में  येलो अलर्ट

उत्तर प्रदेश के 52 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया हैं जिसमें  बांदा, चित्रकूट,कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर, बस्ती, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच,लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ,बाराबंकी ,रायबरेली ,अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या,अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर,बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर शामिल हैं.

27 जिलों में रेड अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक 27 जिलों के रेड जोन में रखा गया हैं जिसमें बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली ,पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर और झांसी जिले शामिल है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बिहार: दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18 साल के छात्र की गोली मारकर हत्या, आरा में फैली सनसनी

बिहार के भोजपुर जिले के पवना बाजार में दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18…

1 minute ago

19 या 20 अक्टूबर? कन्या पूजन की सही तारीख को लेकर मत होइए कन्फ्यूज, पंचांग से दूर करें सारा असमंजस

Kanya Pujan Kab Hai: शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिनों में महाअष्टमी और महानवमी पर कन्या…

3 minutes ago

ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में ABVP का दबदबा, गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई; 13 विश्वविद्यालयों में मिली जीत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में मिली प्रचंड जीत के…

14 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, आखिरी बार खाई थी मैगी और पी थी चाय

Greater Noida Death: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों…

25 minutes ago

‘इंसानी इंजीनियरों की छुट्टी, एआई से कोडिंग!’ हूती विद्रोहियों ने क्लॉड एआई से बना डाला मिसाइल सॉफ्टवेयर; देखें VIDEO

Cyber Security: एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने स्वीकार किया है कि यमन के हूती विद्रोहियों ने…

30 minutes ago

‘जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय थम गईं सांसें!’ प्रिंसिपल को आया साइलेंट अटैक, दिल दहला देगा VIDEO

राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर में जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय सरकारी स्कूल…

33 minutes ago