याकूब कुरैशी के विदेश भागने की आशंका
यूपी सरकार में पूर्व मंत्री रहे याकूब कुरैशी की विदेश भागने की ख़बरें सामने आई है. बता दें कि कुरैशी पर पुलिस की तरफ से उन पर परिवार समेत गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा लगाया गया था. जिसके बाद पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही है. पुलिस ने पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी, उनकी पत्नी संजीदा बेगम, बेटे इमरान, फिरोज समेत सात लोगों की तलाश में कई जगह दबिश दी. लेकिन कोई मिला नहीं. जिसके बाद पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी कर बैंक खातों को खंगालना शुरू कर दिया हैं. बता दें कि पुलिस को कुल 10 बैंक खाते मिले हैं. जिनमें जमा रकम के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.
पुलिस प्रशासन समेत कई विभागों ने 31 मार्च 2022 को उनकी मीट फैक्ट्री पर छापा मारा था. जहां पर अवैध तरीक मीट की पैकिंग हो रही थी. जिसके बाद पुलिस ने मौके से कई कर्मचारियों को गिरफ्तार भी किया था. इस मामले में याकूब, उनके बेटे इमरान और फिरोज समेत 17 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था. पुलिस ने उन सभी पर 50-50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है.
पुलिस के मुताबिक उनकी अरबों की संपत्ति को चिह्नित किया जा चुका है. अब इसको जब्त करने की तैयारी हो रही है. साथ पुलिस विदेशों तक फैले उसके बिजनेस की जानकारी जुटाने में लगी हुई है. बता दें कि पुलिस ने एक महीने पहले लिसाड़ीगेट में फिरोज की पुलिस ने घेराबंदी कर ली थी. लेकिन वो फरार हो गया. जिसके बाद याकूब और उसके परिवार पर गैंगस्टर का मुकदमा खरखौदा थाने में दर्ज किया गया था. वहीं पुलिस अब गैंगस्टर 14(ए) के तहत याकूब की संपत्तियां चिह्नित कर रही है.
सीओ किठौर अमित कुमार राय ने बताया कि उसके विदेश भागने की आशंका के चलते याकूब समेत उसके परिवार पर लुकआउट नोटिस जारी किया गया है. पुलिस को दो घर, मीट फैक्ट्री 2 लग्जरी गाड़ी समेत अरबों रुपये की संपत्ति के बारे में जानकारी मिली है. कानूनी प्रक्रिया के तहत उनकी संपत्ति जब्त की जाएगी.
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…
Aaj Ka Panchang 8 November 2026: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मृगशिरा नक्षत्र…
Aaj Ka Rashifal: आज दिवाली पर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन…
Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…