Categories: नवीनतम

Mainpuri Bypolls 2022: पूर्व IPS अफसर अमिताभ ठाकुर ने ठोकी चुुनावी ताल, उपचुनाव में जताई गड़बड़ी की आशंका

यूपी की हाईप्रोफाईल सीट मैनपुरी पर उपचुनाव में पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर भी मैदान में उतर आए हैं. उन्होंने इस सीट पर अपना प्रत्याशी उतार दिया है.

समाजवादी के गढ़ मैनपुरी में लोकसभा उपचुनाव हर रोज बेहद रोचक बनता जा रहा है. सपा के संयोजक दिवंगत मुलायम सिंह यादव की सीट पर हर पार्टी की पैनी नजर है. इस सीट पर जैसे ही अखिलेश यादव ने पत्नी और यादव परिवार की बडी बहू डिंपल यादव के नाम का ऐलान किया तब से यहां इस सीट पर जीत के लिए दूसरी राजनीतिक पार्टियां भी गुणा-गणित बिठाने में लग गई.

राजनीतिक गलियारों से लगातार खबरे आ रही हैं कि, बीजेपी सपा परिवार की बहू और बीजेपी नेता अर्पणा यादव को मैदान में उतार सकती है. तो वहीं सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर भी इस सीट पर अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर चुके हैं.

उत्तर प्रदेश में मैनपुरी उपचुनाव में बीजेपी को घेरेने के लिए सपा और सुभासपा के बाद अब  पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने भी चुनावी ताल ठोंक दी है. शनिवार को प्रेस वार्ता में उन्होंने ऐलान किया कि, उनकी पार्टी अधिकार सेना भी मैनपुरी उपचुनाव लड़ेगी. अमिताभ ठाकुर ने इस सीट के लिए  सैफई निवासी रोली यादव को प्रत्याशी बनाया है.

उपचुनाव में जताई गड़बड़ी की आशंका

शनिवार को मैनुपरी उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशी का ऐलान करते वक्त अधिकार सेना के संयोजक अमिताभ ठाकुर ने बीजेपी पर जमकर गुस्सा निकाला. उन्होंने बीजेपी पर सरकारी  व्यवस्था का दुरुपयोग करने का गंभीर आरोप लगाया. इस दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार और यूपी की योगी सरकार पर जमकर हमला किया.  उन्होंने कहा कि ‘सत्ताधारी भाजपा जो खुद को डबल इंजन की पार्टी कहती है. मेरी नजर में वह ट्रिपल इंजन की पार्टी है’ इसके अलावा पूर्व आईपीएस ने 5 दिसंबर को होने वाले मैनपुरी उपुचनाव में भी गड़बड़ी की आशंका जताई है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पंजाब में दर्दनाक हादसा: बेकाबू कार ने मजदूरों को रौंदा, 8 की मौत; कई घायल

Punjab Road Accident: पंजाब के संगरूर जिले के लहरागागा क्षेत्र में रविवार शाम बड़ा हादसा…

1 minute ago

सिविल लाइन्स दिल्ली में मां दुर्गा की ‘एक चाला’ मूर्ति, मिल रहा संयुक्त परिवार का अनोखा संदेश

दिल्ली की सबसे पुरानी कश्मीरी गेट दुर्गा पूजा सिविल लाइन्स में आयोजित हो रही है.…

6 minutes ago

गरबा करती लड़कियों के वीडियो वायरल, भद्दे कमेंट्स की लगी झड़ी; जानें तस्वीरों का सच

देशभर में नवरात्र, गरबा और डांडिया की धूम के बीच सोशल मीडिया पर एक डरावना…

12 minutes ago

दुर्गा पूजा 2026: दिल्ली के 5 बंगाली रेस्टोरेंट जो दिलाएंगे कोलकाता के स्वाद की याद

दुर्गा पूजा पर यदि आपको भी कोलकाता और घर के खाने की याद सता रही…

42 minutes ago