नवीनतम

Shehbaz vs Irfan : पाकिस्तानी पीएम ने भारत की हार का बनाया मजाक तो इरफान पठान ने दिया मुंह तोड़ जवाब

टी20 विश्व कप में इंग्लैंड से सेमीफाइनल मुकाबले में मिली हार पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत का मजाक बनाया था.  जिनकों टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर  इरफान पठान ने मुंह तोड़ जवाब दिया है. ट्विटर पर दोनों के बीच  जुबानी जंग छिड़ गई है.

इंग्लैंड के हाथों 10 विकेट से भारत को मिली हार की चर्चा हर तरफ हो रही है. जिस तरह से टीम इंडिया हारकर बाहर हुई उसकी किसी की उम्मीद नहीं थी. हालांकि यह खेल का हिस्सा  जिसमें जीत और हार चलती रहती है. लेकिन भारत की इस हार पर सबसे ज्यादा मौका पाकिस्तान को मिल गया है. वो भारत की हार की आलोचना जमकर कर रहा है जिसका एक कारण यह भी यह क्योंकि पाकिस्तान हार के मुहाने से सीधे फाइनल में जा पहुंचा है.

इरफान पठान ने पाकिस्तानी पीएम को धोया

भारत की हार पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारतीय खिलाड़ियों का मजाक बनाया था. जिसपर भारत के पूर्व स्टार ऑलराउंडर इरफान पठान आग बबूला हो गए. उन्होंने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को धो डाला.

टेस्ट मैच में पाकिस्तान के खिलाफ पारी के पहले ही ओवर में हैट्रिक लेकर पाकिस्तानी बल्लेबाज को पस्त कर देने वाले भारत के पूर्व खिलाड़ी इरफान पठान ने शहबाज शरीफ को करारा जवाब दिया है . इरफान ने पाकिस्तानी पीएम को ट्विटर पर जमकर खड़ी-खोटी सुनाई है. पठान ने ट्वीट कर लिखा “आप में और हम में फर्क यही है. हम अपनी खुशी से खुश हैं और आप दूसरे के तकलीफ से. मैदान पर अपनी गेंद से पाकिस्तान के बल्लेबाजों के छक्के छुड़ा देने वाल इरफान पठान ने पाकिस्तानी पीएम के मैदान के बाहर छक्के छुड़ा दिए. उन्होंने अपने इस ट्विट में आगे लिखा, इसी वजह से खुद के मुल्क को बेहतर करने पर ध्यान नहीं है. यही फर्क है आप और हम में और हम में.

भारतीय टीम का उड़ाया था मजाक

टी20 वर्ल्ड कप में भारत की हार पर सबसे ज्यादा खुशी पाकिस्तान को हो रही है. टीम इंडिया की हार पर पाकिस्तान के खिलाड़ियों के अलावा वहां के प्रधानमंत्री ने भी भारत की आलोचना शुरु कर दी थी. बात सिर्फ आलोचना तक होती तो ठीक थी लेकिन पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने भारतीय खिलाड़ियों का मजाक बनाना शुरु कर दिया था. 10 तारीख को भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबले के बाद शहबाज ने ट्वीट कर लिखा था कि अब 170/0 और 152/0 के बीच फाइनल मुकाबला होगा.
पाकिस्तानी पीएम का इशारा पिछले साल दुबई में हुए 2021 टी20 विश्व कप से था. उस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की टीम ने भारत को 10 विकेट से हरा दिया था जिसके बाद टीम इंडिया वर्ल्ड कप से बाहर हो गई थी. उस मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान और सलामी बल्लेबाज बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की जोड़ी ने  152 रन की साझेदारी कर पाकिस्तान को जीत दिलाई थी. इरफान पठान ने शहबाज शरीफ को जवाब देकर उनकी बोलती बंद कर दी है.

 

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘सेवा ही साधना है’, नवरात्रि पर गौतम अदाणी ने लिया गुरुदेव का आशीर्वाद, समाज सेवा पर दिया जोर

नवरात्रि के अवसर पर गौतम अदाणी ने दक्षिण गुजरात के श्रीमद राजचंद्र मिशन धरमपुर का…

4 minutes ago

लखनऊ में ‘सनातन विरोधी रावण’ पोस्टर से सियासी बवाल; अतीक-अखिलेश-राहुल एक साथ, मस्क-सोरोस तक निशाने पर

UP News: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पोस्टर वार तेज हो…

18 minutes ago

क्रिकेट इतिहास का काला दिन: पिच विवाद के बाद भड़की भीड़, हैदराबाद टेस्ट में जमकर हुई थी तोड़फोड़

18 अक्टूबर 1969 को हैदराबाद के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट के दौरान…

27 minutes ago

6 लाख का कर्ज, 40 KM का सफर और गोल्ड की चमक: जानिए नीतू घंघास की प्रेरणादायक कहानी

हरियाणा की नीतू घंघास ने संघर्ष और मेहनत के दम पर भारतीय बॉक्सिंग में अपनी…

29 minutes ago

विंध्य त्रिकोण बना आस्था का नया केंद्र, दो साल में 60% बढ़े श्रद्धालु; योगी सरकार बना रही शक्तिपीठ सर्किट

UP News: विंध्याचल का धार्मिक पर्यटन तेजी से विस्तार पा रहा है. मां विंध्यवासिनी, काली…

51 minutes ago

दुनिया भर में क्यों फूट रहा जनता का गुस्सा? फ्रांस से अमेरिका तक सड़कों पर उतरे लोग

Global Protests: दुनिया के कई देशों में महंगाई, बेरोजगारी, आवास संकट और शिक्षा से जुड़े…

1 hour ago