देश

ASIC के संस्थापक हरिनारायण राय चौधरी की प्रतिमा का हुआ अनावरण, बतौर चीफ गेस्ट शामिल हुए भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय

Ghazipur:  शनिवार यानी आज गाजीपुर के अष्ट शहीद इंटर कॉलेज (ASIC) के संस्थापक हरिनारायण राय चौधरी की प्रतिमा का अनावरण किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर इन चीफ उपेन्द्र राय शामिल हुए. उन्होंने हरिनारायण राय चौधरी को पुष्पांजलि अर्पित की. प्रतिमा अनावरण के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार से कार्यक्रम स्थल गूंजने लगा.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपेन्द्र राय ने कहा कि प्रतिमा लगने में जो देर हुई उनके लिए हम सब दोषी हैं. हालांकि, देर आए दुरुस्त आए. उपेन्द्र राय ने कहा कि मैंने भी अष्ट शहीद इंटर कॉलेज में बोर्ड का परीक्षा दिया था. तब सबसे ज्यादा अंक मेरे आए थे.  इस दौरान उन्होंने अपने जीवन और शिक्षा से जुड़े कई अनुभव साझा किए. उपेन्द्र राय ने कार्यक्रम के दौरान गुरुओं के सम्मान में तानसेन की एक कहानी भी सुनाई. इसके बाद उन्होंने स्वामी विवेकानंद और रामकृष्ण परमहंस की कहानी भी कही. उन्होंने कहा कि आज के वक्त में कहा जाता है कि आज मानो तो पत्थर नहीं तो भगवान. लेकिन कुछ लोग ऐसे थे जो गुरुओं को ही भगवान मान बैठे थे. उन्होंने कहा कि गुरुओं के सामने स्तुति करनी चाहिए ज्यादा बोलना नहीं चाहिए.

बता दें कि विद्यालय के प्रबंधक अवध किशोर राय ने प्रतिमा के अनावरण से पहले कहा कि हरिनारायण राय चौधरी विद्यालय के कर्णधार थे. उनका जन्म 18 जनवरी 1898 को शेरपुर कलां गांव में हुआ था. उन्होंने कहा कि अष्ट इंटर कॉलेज विद्यालय के प्रति उनका अमूल्य योगदान भुलाया नहीं जा सकता है. उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त के तीन दशक बाद भी वो कॉलेज से जुड़े रहे.

अष्ट शहीद इंटर कॉलेज का रहा है गौरवशाली इतिहास 

गाजीपुर क्षेत्र में नौ जुलाई 1937 को स्थापित महाविद्यालय एकमात्र अंगीभूत कॉलेज है. कॉलेज के संस्थापक हरिनारायण राय चौधरी ने अपने दम पर 9 छात्रों को लेकर महाविद्यालय की स्थापना की थी. इस अष्ट शहीद इंटर कॉलेज का गौरवशाली इतिहास रहा है. स्थापना काल के तीन दशकों तक 20 किलोमीटर की परिधि में यह एकमात्र इंटर कॉलेज था, जहां जिले ही नहीं बल्कि बलिया जिले के छात्र भी शिक्षा पाने आते थे. यहां से शिक्षा पाकर छात्र उच्च स्तर पर देश का नाम रोशन कर रहे हैं.

बता दें कि पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी भी यहां के छात्र रह चुके हैं. अष्ट शहीद इंटर कॉलेज के छात्र  प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर मीडिया जगत में छात्र सेवा कर रहे हैं. बताया गया है कि हरिनारायण राय चौधरी जीवन के अंतिम समय तक कॉलेज के उन्नति के लिए सहयोगियों के संपर्क में रहे.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

तराली प्रोजेक्ट की लागत घटाने के दावों को अदाणी ग्रुप ने किया खारिज, बताया- 56.75 करोड़ रुपये सिर्फ साइट सर्वे का खर्च

अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने तराली पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट की लागत कम दिखाने के…

4 hours ago

‘जीने-मरने का चुनाव…’,अखिलेश यादव ने सपा नेताओं को दिया सियासी अनुशासन का पाठ

UP Election 2027 की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 86…

4 hours ago

पीएम मोदी का फिलीपींस दौरा लाएगा रंग: आसियान बाजार का गेटवे बन रहा भारत

FICCI फिलीपींस के अध्यक्ष विशाल विष्णु हथीरामानी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

5 hours ago

रोती रही मासूम, बाहर से बंद था दरवाजा… कर्नाटक में मां की खौफनाक करतूत आई सामने

कर्नाटक के कोडागु में एक महिला अपनी 8 महीने की बच्ची को सूटकेस में बंद…

6 hours ago

महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार, ED को मिली 7 दिन की कस्टडी

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने गिरफ्तार कर लिया…

6 hours ago

हासन से मंगलुरु की खूबसूरत वादियों के बीच दौड़ेगी वंदे भारत: पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु से वर्चुअली और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलुरु जंक्शन…

6 hours ago