देश

Nirmala Sitharaman: “डेटॉल से इनका मुंह साफ कर दो भइया”, सदन में कांग्रेस के आरोपों पर बोलीं निर्मला सीतारमण

Nirmala Sitharaman on Congress: लोकसभा में भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला. सदन के अंदर विपक्ष की तरफ से सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे जिसके जवाब में वित्त मंत्री ने कहा कि “कांग्रेस नेताओं को भ्रष्टाचार (Corruption) की बात करने से पहले ‘डेटॉल’ से अपना मुंह धोना चाहिए”.

दरअसल वित्तमंत्री लोकसभा में बजट को लेकर विपक्ष के सवालों का जवाब दे रहीं थीं. इस दौरान कांग्रेस सांसदों ने उन्होंने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरने की कोशिश की तो वित्त मंत्री ने कहा “अरे करप्शन के ऊपर आप. कांग्रेसवाले, डेटॉल से इनका मुंह साफ कर दो भइया. कांग्रेस नेता करप्शन से उठकर बात कर रहे हैं.”

वित्तमंत्री ने अशोक गहलोत पर ली चुटकी

वित्तमंत्री निर्मला सीतासमण सदन में जब कांग्रेस पार्टी के सवालों का जवाब दे रही थीं तो तभी एक बीजेपी के सांसद ने उनसे राजस्थान पर बोलने का अनुरोध किया. इस पर उन्होंने राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत पर चुटकी ले ली. निर्मला सीतासमण ने कहा “राजस्थान में बड़ी गड़बड़ है भइया, पिछले साल का बजट इस साल पढ़ा है. गलतियां किसी से भी हो सकती हैं, लेकिन मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि किसी के सामने ऐसी स्थिति न आए कि किसी को पिछले साल का बजट पढ़ना पढ़े.” आपको बता दें कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को विधानसभा में पुराना बजट उठा लिया था और उसे पढ़ना शुरू कर दिया था. हालांकि उन्होंने इस बारे में पता चलने पर तुरंत माफी मांग ली थी.

यह भी पढ़ें-   PM Modi in Tripura: “कांग्रेस और लेफ्ट गरीबों को और गरीब बना देती हैं, ये केरल में कुश्ती करते हैं तो त्रिपुरा में दोस्ती करते हैं”, चुनावी रैली में बरसे पीएम मोदी

आप और कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल पर बढ़ाया वैट

उन्होंने कांग्रेस सासंदों के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि कांग्रेस शासित हिमाचल प्रदेश ने पिछले साल सत्ता में आने के बाद डीजल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) बढ़ा दिया था. आपने हिमाचल प्रदेश में डीजल पर वैट बढ़ा दिया. यह कांग्रेस की संस्कृति है. वे आरोप लगाएंगे, सदन से बाहर चले जाएंगे लेकिन सुनेंगे नहीं”. इसके बाद बाद उन्होंने पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले वैट के बारे में चर्चा की. उन्होंनें यहां भी आप ने सरकार में आते ही पेट्रोल-डीजल पर वैट बढ़ा दिया गया.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

24 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

57 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago