देश

UPPSC Success Story: पिता की हत्या के बाद बेटी ने पुलिस अफसर बनने का लिया था प्रण, अब बनी DSP

UPPSC Result: बात 8 साल पुरानी है जब मुरादाबाद के डिलारी के पूर्व ब्लाक प्रमुख योगेंद्र सिंह उर्फ भूरा की सरेआम हत्या कर दी गई थी. इलाके में जहां योगेंद्र सिंह की छवि एक बदमाश की थी और समाज भी उन्हें उसी नजरों से देखता था वहीं आज आठ साल बाद उनकी बेटी आयुषी सिंह के डीएसपी बनने के बाद से ही परिवार की सामाजिक छवि भी बदल चुकी है. हाल ही में जारी हुए  उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) द्वारा पीसीएस फाइनल रिजल्ट 2022 ने इस परिवार की खुशियां बढ़ा दी हैं, आयुषी ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा को पास करके इस बात को साबित कर दिया कि दृढ़ निश्चय के आगे बड़े से बड़े चट्टान को हिलाया जा सकता है. इन सबके पीछे आयुषी का विश्वास और लगन है जो उन्होंने अपने पिता की मौत के बाद दिखाया.

एक दर्द अभी भी सीने में

मुरादाबाद निवासी आयुषी सिंह डीएसपी तो जरूर बन गईं, लेकिन एक तकलीफ अभी भी उनके सीने में है. आठ साल पहले उनके पिता की कोर्ट में पेशी के दौरान हत्या करने वाले हत्यारे आज तक पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके हैं. मिली जानकारी के अनुसार 4 मार्च 2013 को छात्र नेता और शार्प शूटर रिंकू चौधरी की हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड में उनके पिता का नाम भी उछला था. जिसके बाद रिंकू के भाई सुमित ने अन्य बदमाशों के साथ पुलिस कस्टडी में योगेंद्र सिंह हत्या कर दी थी.

पिता की मौत के बाद लिया था प्रण

पिता की मौत के बाद ही आयुषी ने यह प्रण लिया था कि पुलिस अधिकारी बनकर अपराधियों को जड़ से मिटाने का काम करेंगी. अब जाकर आयुषी ने अपने उस सपने को पूरा किया है. DU से ग्रेजुएशन आयुषी सिंह ने दूसरे प्रयास में ही PCS परीक्षा में सफलता पाई है. हालांकि उनका एक लक्ष्य अभी भी बाकि है और वह है आईपीएस बनने का है.

इसे भी पढ़ें: Mumbai में फिर घुसे आतंकी, अज्ञात शख्स के कॉल से मचा हड़कंप, कॉलर ने पुलिस को बताया नाम और नंबर

पिता के सपने को पूरा किया

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आयुषी के पिता का सपना था कि वह अधिकारी बनें. इसके लिए उनके पिता जी ने पढ़ाई के लिए मुरादाबाद में घर बनाया था. लेकिन उसी दौरान गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई. उस दौरान ही आयुषी ने अधिकारी बनने की ठान ली थी.

Rohit Rai

Recent Posts

‘बीजेपी शासित सभी राज्यों में लागू होगा UCC, महिलाओं को मिलकर रहेगा 33% आरक्षण’: दिल्ली में अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा

संविधान दिवस के मौके पर दिल्ली बीजेपी के 'संविधान गौरव दिवस' कार्यक्रम में केंद्रीय गृह…

6 hours ago

8 साल बाद दिल्ली में अम्मा: दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश, मुलाकात के बाद क्या बोलीं सीएम रेखा?

माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) 8 साल बाद दिल्ली पहुंचीं. वसंत कुंज स्थित ब्रह्मस्थानम मंदिर में…

6 hours ago

प्रयागराज के सैलून में ताबड़तोड़ फायरिंग: शेविंग करा रहे युवक को गोलियों से भूना

प्रयागराज के अल्लापुर इलाके में गुरुवार शाम एक सैलून के अंदर शेविंग करा रहे 32…

6 hours ago

कसाब: एक आतंकी की पूरी कहानी… चौथी पास लड़के से मुंबई के खूनी हमले तक, और फिर फांसी के तख्ते तक!

जिस चेहरे ने 26/11 की तस्वीरों के जरिए पूरी दुनिया को मुंबई का दर्द दिखाया,…

7 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस समारोह: राष्ट्रपति मुर्मू ने नक्सलवाद पर जताई चिंता, SCBA अध्यक्ष प्रदीप राय ने उठाए बुनियादी सवाल

सुप्रीम कोर्ट में आयोजित संविधान दिवस समारोह में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष…

7 hours ago