देश

Mumbai में फिर घुसे आतंकी, अज्ञात शख्स के कॉल से मचा हड़कंप, कॉलर ने पुलिस को बताया नाम और नंबर

Mumbai Police: मुंबई पुलिस को पिछले कुछ महीनों से अज्ञात लोगों की तरफ से कॉल आ रहे हैं. जिसमें संदिग्ध घटना होने की बात कही जाती है. इसी सिलसिले में एक बार फिर मंबई पुलिस कंट्रोल को एक शख्स ने फोन किया और दावा करते हुए बताया कि पाकिस्तान से कनेक्शन वाले कुछ आतंकी मुंबई में दाखिल हो चुके हैं. इतना ही नहीं उसने बताया कि शुक्रवार 7 अप्रैल को दुबई से तीन आतंकी मुबंई आए हैं.

शख्स ने पुलिस को एक आतंकी का नाम, मोबाइल नंबर और गाड़ी का नंबर भी बताया है. आतंकी का नाम मुजीब सैय्यद है. सुत्रों के मुताबिक पुलिस को कॉल करने वाले का नाम राजा ठोंगे हैं. इस कॉल के बाद मुंबई पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है.

‘कुर्ला (पश्चिम) में धमाका में धमाका होने वाला है’

इससे पहले भी मुंबई पुलिस कंट्रोल को 1 मार्च को रात 11 बजे अज्ञात शख्स ने फोन किया और बताया था कि मुंबई के कुर्ला (पश्चिम) में धमाका में धमाका होने वाला है, 10 मिनट में यह धमाका होगा. इतना कहने के बाद पुलिस ने फोन कट कर दिया. कॉल के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए एक जांच टीम को मौके पर भेजा. हालांकि कई घंटों की जांच के बाद पुलिस को वहां कुछ नहीं मिला.

यह भी पढ़ें-  “आपकी जुबान काट लेंगे, हमारे नेता को जेल भेजने वाले आप होते कौन हो ?”, राहुल गांधी को सजा सुनाने वाले जज को कांग्रेस नेता ने दी धमकी

‘सूचना गलत साबित हुई कार्रवाई होगी’`

बता दें बीते कुछ महीनों में पुलिस को इस तरह के कई कॉल आ चुके हैं. पुलिस हर बार एक्शन में आती है क्योंकि वह इन मामलों में लापरवाही नहीं बरत सकती हैं. इस कॉल के बाद भी पुलिस अधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा गया है. इसके अलावा इलाके में छानबीन के भी निर्देश दिए गए हैं. पुलिस ने कहा किया अगर इस सूचना को गलत पाया और या यह गलत साबित हुई तो फोन करने वाले शख्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इससे पहले नागपुर के दो अस्पतालों इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल और मनकापुर के मेंटल हॉस्पिटल को भी पिछले महीने बम से उड़ाने की धमकी मिली थी.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

1 नवंबर से बदल जाएंगे कई नियम: GST से लेकर LPG, ITR और PNB कार्ड तक, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

November Money Shakeup: 1 नवंबर 2026 से GST नियमों में बदलाव, LPG सिलेंडर की कीमतों…

2 minutes ago

दुनिया का भविष्य बताने वाले ज्योतिषाचार्य नहीं पढ़ पाये बीबी की कुंडली, MLC चुनाव में मिले मुट्ठी भर वोट

UP MLC Election: चुनावी नतीजों से निराश स्मिता मिश्रा ने धांधली और बूथ कैप्चरिंग के…

6 minutes ago

ममता बनर्जी बनाम ईडी मामला: सुप्रीम कोर्ट में गरमाई बहस, कपिल सिब्बल की दलीलों के बाद कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

आई-पैक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी और ईडी की याचिकाओं पर सुनवाई के…

9 minutes ago

इजराइल में सत्ता की लड़ाई: नेतन्याहू या आइजनकोट, किसके हाथ आएगी प्रधानमंत्री की कुर्सी?

Israel Election 2026: इजराइल में चुनाव के बाद सरकार गठन पर सस्पेंस बरकरार है. नेतन्याहू…

15 minutes ago

‘सिर्फ रिपोर्ट बनाना काफी नहीं, ठगी रोके बैंक’, साइबर फ्रॉड पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी चेतावनी

डिजिटल अरेस्ट स्कैम पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि बैंक…

22 minutes ago