होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
बिहार सरकार में मंत्री तेज प्रताप यादव (फोटो ट्विटर)
Varanasi News: बिहार सरकार में मंत्री और लालू प्रसाद यादव के बेटे गंगा आरती में शामिल होने के लिए वाराणसी पहुंचे हुए थे. लेकिन यहां उसके साथ होटल प्रबंधक द्वारा दुर्व्यवहार किया गया. इसके साथ ही उनकी सुरक्षा में चूक का भी बड़ा मामला सामने आया है. दरअसल जिस होटल में तेज प्रताप रुके हुए थे, वहां के प्रबंधक ने बिना तेजप्रताप यादव की गैरमौजूदगी में कमरा खोल दिया और उनके सामान को बाहर निकाल कर रिसेप्शन पर रख दिया. इस मामले में उन्होंने पुलिस में शिकायत दी है.
इसके अलावा साथ के कमरे में ठहरे सुरक्षाकर्मी और सहायक लोगों का भी सामान निकालकर बाहर रिसेप्शन पर रख दिया. तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) शुक्रवार को वाराणसी दौरे पर पहुंचे थे, जहां वे कैंटोनमेंट स्थित अर्काडिया होटल (Arcadia Hotel) में रुके थे.
मंत्री तेज प्रताप यादव जब रात में किसी काम से बाहर गए हुए थे इसी बीच लगभग रात एक बजे होटल प्रबंधन ने तेज प्रताप यादव का लगेज उनके कमरे से बाहर निकाल दिया. तेज प्रताप यादव जब वापस होटल पहुंचे तो उन्होंने नाराजगी जाहिर की. जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत वाराणसी (Varanasi) पुलिस से करते हुए होटल प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए तहरीर दी है.
यह भी पढ़ें- Mumbai में फिर घुसे आतंकी, अज्ञात शख्स के कॉल से मचा हड़कंप, कॉलर ने पुलिस को बताया नाम और नंबर
घटना के बाद होटल में जमकर हंगामा हुआ. तेजप्रताप ने भी होटल प्रबंधन की इस हरकत पर जमकर नाराजगी व्यक्त की. उनके सहायकों ने इस घटना को तेजप्रताप की सुरक्षा में चूक बताया है. हंगामे के बाद शुक्रवार देर रात को ही तेजप्रताप को होटल छोड़ना पड़ा. उनकी कई तस्वीरें उनके सामान सोशल मीडिया पर वायरल रही हैं.
अपर पुलिस आयुक्त संतोष सिंह ने बताया, ‘‘इस संबंध में होटल प्रबंधन से बात करने पर पता चला है कि तेजप्रताप के किसी करीबी ने सिर्फ एक दिन, छह तारीख के लिये होटल का कमरा बुक कराया था. होटल प्रबंधन को नहीं मालूम था कि कमरे में कौन व्यक्ति रूकने वाला है.’’ उन्होंने बताया कि दूसरे दिन होटल का कमरा किसी दूसरे व्यक्ति के नाम से बुक था. उन्होंने कहा, ‘‘तेजप्रताप दर्शन करने चले गए थे. उनका एक सहायक होटल में मौजूद था. होटल प्रबंधन ने काफी समय इंतजार किया और फिर उनका समान रिसेप्शन पर ला कर रख दिया.’’
एसीपी ने कहा कि लौटने के बाद तेजप्रताप ने सिगरा थाने शिकायत पत्र दिया है जिसकी जांच की जा रही है.बिहार के पर्यावरण एवं वन मंत्री व राजद नेता तेजप्रताप यादव निजी यात्रा पर वाराणसी आए थे.
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…
Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…
पंजाब के पटियाला जिले में सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग…
Ministers Guidelines: सुप्रीम कोर्ट ने आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे नेताओं को मंत्री बनाने…
Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…
CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी है. दोनों…