Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में भीड़ का चर्च पर हमला, एसपी भी घायल

Chhattisgarh News: पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि रैली निकालने वालों से कहा गया था कि वे शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करें, तभी उनमें से कुछ लोग नेतृत्व विहीन हो कर चर्च पहुंच गए और उन्होंने तोड़फोड़ की.

chhattisgarh

घटना में घायल एसपी

Edited by Nitish Pandey

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में मतांतरण को लेकर आदिवासियों के दो समूह के बीच बीते कुछ दिनों से तनाव के हालात हैं, इसी क्रम में आज भीड़ ने यहां के एक चर्च पर हमला बोल कर जमकर तोड़फोड़ की. सुरक्षा के लिए पहुंचे पुलिस अधीक्षक पर भी भीड़ ने हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गए.

मिली जानकारी के अनुसार नारायणपुर जिले के कुछ इलाकों में सर्व आदिवासी समाज और धर्मांतरण कर चुके ग्रामीणों के बीच विवाद की स्थिति है. एक तरफ जहां धर्मांतरण कर चुके लोग दूसरों पर परेशान करने का आरोप लगाते हैं. दूसरी ओर धर्मांतरण का विरोध करने वालों ने सोमवार को रैली निकाली. उनका आरोप है कि जोर जबरदस्ती और प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराया जा रहा है.

रैली में शामिल भीड़ अनियंत्रित हो गई और उसने बंगालपारा स्थित चर्च में पहुंचकर जमकर तोड़फोड़ की. यहां भारी पुलिस बल था और पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार पर भी हमला कर दिया. पुलिस अधीक्षक हमले में घायल हुए हैं.

पुलिस अधीक्षक ने संवाददाताओं को बताया है कि रैली निकालने वालों से कहा गया था कि वे शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करें, तभी उनमें से कुछ लोग नेतृत्व विहीन हो कर चर्च पहुंच गए और उन्होंने तोड़फोड़ की. पुलिस बल के साथ मैं भी वहां पहुंचा और उन लोगों को समझाइश दी जिस पर वह मान भी गए, इसी बीच किसी ने मुझ पर भी पीछे से हमला कर दिया.

ये भी पढ़ें: Delhi Sultanpuri Accident: ‘पीड़िता को 10-12 KM तक घसीटा, मोड़ पर कार से अलग हुई बॉडी’, जानिए दिल्ली पुलिस ने और क्या कहा

पुलिस अधीक्षक के सिर में चोट है, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और दोनों पक्षों को अलग अलग कर दिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital