देश

PM Modi in Sydney: भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था, यहां दुनिया में नंबर 1 स्मार्टफोन डेटा उपभोक्ता हैं- सिडनी में बोले पीएम मोदी

PM Modi Speech in Australia: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सिडनी के बैंक एरीना में भव्य तरीके से स्वागत किया गया. जब पीएम मोदी ने 20 हजार से ज्यादा भारतीय समुदाय के लोगों संबोधित करना शुरू किया तो स्टेडियम में चारों तरफ से मोदी-मोदी के नारे लगने लगे. पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत नमस्ते ऑस्ट्रेलिया से की. इसके बाद उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के पीएम और मेरे प्रिय मित्र एंथनी अल्बनीस समेत कई बड़े नेता इतनी विशाल संख्या में यहां आए, मैं आप सभी को नमस्कार करता हूं.

‘मैंने 2014 में किया वादा पूरा किया’

पीएम मोदी ने कहा, मैं जब 2014 में आया था. तो आपसे वादा किया था कि अब आपको फिर भारत के प्रधानमंत्री का 28 साल तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा. आज मैं आपके सामने फिर हाजिर हूं. मैं अकेला नहीं आया हूं. मेरे साथ ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री हैं. उन्होंने अपने बहुत व्यस्त कार्यक्रम में से समय निकाला, ये हम भारतीयों के प्रति आपके स्नेह को दर्शाता है. जो आपने अभी कहा, वो दिखाता है, ऑस्ट्रेलिया के मन में भारत के प्रति कितना प्यार है. आज इन्होंने लिटिल इंडिया के फाउंडेशन स्टोन को अनविल करने का मौका दिया है. मैं उनका आभार व्यक्ति करता हूं.

‘भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोरोना महामारी में जिस देश ने दुनिया का सबसे तेज वैक्सीनेशन कार्यक्रम किया वो भारत है, आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था है, आज भारत दुनिया में नंबर 1 स्मार्ट फोन डेटा उपभोक्ता है. अब जो देश अगले 25 साल में विकसित होने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है वो भारत है. अगले 25 साल में विकसित होने के लक्ष्य के साथ जो देश आगे बढ़ रहा है वो देश भारत है. आज IMF भारत को वैश्विक अर्थव्यवस्था का उज्ज्वल बिन्दु मानता है. वर्ल्ड बैंक का विश्वास है कि ग्लोबल हेडविंड्स को अगर कोई चुनौती दे रहा है तो वो भारत है.

आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के पहले से ज्यादा बेहतर रिश्ते

पीएम मोदी ने आगे कहा कि एक समय था जब कहा जाता था कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंध 3C (कॉमनवेल्थ, क्रिकेट, करी) पर आधारित है. उसके बाद कहा गया कि भारत और ऑस्ट्रेलिया का संबंध 3D(डेमोक्रेसी, डायसपोरा, दोस्ती) पर आधारति है. कुछ लोगों ने ये भी कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया का संबंध 3E(एनर्जी, इकोनॉमी, एजुकेशन) पर आधारित है. अलग-अलग काल में ये बात संभवत: सही भी रही है. मगर भारत-ऑस्ट्रेलिया के ऐतिहासिक संबंधों का विस्तार इससे कहीं ज्यादा बड़ा है. इन संबंधों का आधार आपसी विश्वास और आपसी सम्मान है.

ये भी पढ़ें-  Australia: सिडनी में पीएम मोदी का ग्रैंड शो, एरीना स्टेडियम पहुंचे, ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने किया गर्मजोशी से किया स्वागत

क्रिकेट के अलावा टेनिस और फिल्में भी हमें जोड़ रहीं

ऑस्ट्रेलिया और भारत के रिश्ते पर पीएम ने कहा कि मुझे ये जानकर अच्छा लगा कि आप सब ने भी आजादी का अमृत महोत्सव भी बड़े धूमधाम से मनाया है. हमारे किक्रेट के रिश्ते को 75 वर्ष पूरे हो गए हैं. किक्रेट की फील्ड पर मुकाबला जितना रोचक होता है उतनी ही गहरी हमारी ऑफ द फील्ड दोस्ती है. उन्होंने आगे कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया को अब क्रिकेट ही नहीं, अब हमें टेनिस और फिल्में भी जोड़ रही हैं. भले ही हमारे खाने का तरीका अलग अलग हो, लेकिन अब हमें मास्टर शेफ जोड़ रहा है. भारत की इस विविधता को ऑस्ट्रेलिया ने खुले दिल से स्वीकारा है. यही वजह है कि सिटी ऑफ पररामट्टा परमात्मा चौक बन जाता है.

पीएम मोदी ने यहां खाने पीने की चीजों का जिक्र करते हुए कहा कि- हैरिश पार्क में चाट, जयपुर स्ट्रीट की जलेबी, उसका तो कोई जवाब ही नहीं है. आप कभी मेरे मित्र एंथनी अल्बनीस को वहां ले जाएं. जब खाने की बात चली है, तो लखनऊ का नाम आना स्वाभाविक है. मुझे पता चला है कि सिडनी के पास लखनऊ के नाम की जगह है, लेकिन मुझे ये नहीं पता कि वहां चाट मिलती है या नहीं.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, बढ़े यूनिफॉर्म और मोटरसाइकिल भत्ते; विपक्ष पर भी साधा निशाना

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…

1 hour ago

टाइगर पर हमले से पहले किन सितारों पर थी शूटरों की नजर? जानिए किसके पास कैसी है सुरक्षा

Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…

1 hour ago

WhatsApp में आने वाला है नया बदलाव, स्क्रॉल करते ही अपने आप छोटा हो जाएगा नेविगेशन बार

WhatsApp Android यूजर्स के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है. इस अपडेट…

2 hours ago

गोरखपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आए लोग; 3 की मौत, 7 झुलसे

UP News: गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईटेंशन तार…

3 hours ago

किडनी की बीमारी से बढ़ सकता है हार्ट डिजीज का खतरा, जानें कैसे पड़ता है दिल पर असर

Kidney Disease and Heart Disease: क्रोनिक किडनी डिजीज (CKD) के कारण हाई ब्लड प्रेशर, शरीर…

3 hours ago

7 दिन बाद मिली राहत, तिहाड़ जेल से रिहा होंगे CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका

CJP Leaders Released: CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को SEM कोर्ट से बड़ी…

3 hours ago