देश

UPSC Result: बलिया के शिशिर कुमार सिंह बने IAS, वर्तमान में एसडीएम के पद पर हैं तैनात

Balia: देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा के साल 2022 के सफल उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है. इस परीक्षा में कुल 933 उम्मीदवार चयनित किए गए हैं. यूपीएससी की इस परीक्षा में आबादी के लिहाज से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के प्रतियोगी छात्रों ने भी सफलता दर्ज की है. चौथी रैंक हासिल करने वाली स्मृति मिश्रा बरेली की रहने वाली हैं. वहीं, अयोध्या की विदुषी ने 13वीं रैंक हासिल की है तो आजमगढ़ के सिद्धार्थ शुक्ला को 18वीं रैंक मिली है. इस परीक्षा में यूपी के छोटे शहर बलिया के एक युवा शिशर कुमार सिंह ने 16वीं रैंक हासिल की है. उनकी इस कामयाबी से जहां इलाके में जश्न का माहौल है. वहीं उनके माता-पिता बेटे की इस कामयाबी से बेहद खुश हैं.

बलिया से बेंगलुरु

शिशिर कुमार सिंह का परिवार उनकी इस सफलता से फूला नहीं समा रहा है. मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शिशिर के पिता ने अपने बेटे के बारे में बताया कि शुरू से ही शिशिर अपनी पढ़ाई को लेकर गंभीर थे. उनकी प्रारंभिक शिक्षा बलिया में ही हुई है. शिशिर ने आईआईटी से डिग्री लेने के बाद बेंगलुरु में नौकरी करनी शुरु कर दी थी. बात 2016 की है जब शिशिर और उनके तीन दोस्तों ने यह फैसला लिया कि उन्हें यूपीएससी निकालना है.

इसे भी पढ़ें: UPSC Result: पिता की मौत के बाद भी नहीं टूटी हिम्मत, सिविल सेवा परीक्षा में दूसरा स्थान पाने वाली बिहार की बिटिया गरिमा बनेंगी IAS

PCS और अब IAS

बलिया के शिशिर कुमार सिंह ने 2020 में यूपी पीसीएस में सफलता पाई थी. शिशिर एसडीएम के तौर पर वाराणसी सदर में तैनात हैं. वहीं यूपीएससी 2022 के रिजल्ट में मिली यह सफलता उनके चौथे प्रयास का परिणाम है. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ माइंस यूनिवर्सिटी, धनबाद (झारखंड) से इंजीनियरिंग में स्नातक शिशिर को फोटोग्राफी से लेकर तमाम शौक हैं. इनमे ड्रामा सीरीज देखने और क्रांतिकारी शैली की हिंदी कविताएं पढ़ना भी शामिल है. शिशिर की सफलता पर उनकी मां का कहना है कि शिशिर के अंदर शिक्षा को लेकर बड़ा उत्साह था और जिस सपने को शिशिर देखता था. उसके पीछे वह मेहनत भी करता था. शिशिर की कामयाबी का सबसे बड़ा राज उसकी मेहनत है.

Rohit Rai

Recent Posts

दिवाली से पहले किसानों की बल्ले-बल्ले! महाराष्ट्र सरकार खाते में भेजेगी 5,000 रुपये, 305 तहसीलों को बड़ा तोहफा

Maharashtra News: महाराष्ट्र कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 साल के कार्यकाल पर अभिनंदन प्रस्ताव…

6 minutes ago

छी..छी..छी..रोबोट की गंदी हरकत: लड़की के पीछे से आया और..; यही देखना रह गया था

Robot Molests Girl Germany: क्या रोबोट भी छेड़खानी कर सकते हैं? जर्मनी की सड़क पर…

9 minutes ago

गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर एकजुट दिखा एनडीए, विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- बैलेट हो या ईवीएम, कांग्रेस हारेगी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान "गुजरात में बैलेट पेपर से वोटिंग हुई, कांग्रेस…

9 minutes ago

‘हरित परिवहन की ओर बड़ा कदम’ अदानी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की पार्टनरशिप, गुजरात में दौड़ेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक

Adani Logistics: सड़क मार्ग से कंटेनरों की डिलीवरी को पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा…

16 minutes ago

अमेरिका के स्कूलों में 11,982 बार बैन हुईं किताबें, Stephen King से Jane Eyre तक लिस्ट में शामिल

US Book Ban: PEN America की रिपोर्ट के मुताबिक, 2025-26 के शैक्षणिक सत्र में अमेरिकी…

22 minutes ago

‘ये बेशर्म इस्लामिक पाकिस्तान…’ मर्लिन मुनरो की तस्वीर पर ख्वाजा आसिफ ने किया गंदा कमेंट, होने लगी थू-थू

Pakistan News: पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने मर्लिन मुनरो की तस्वीर पर कमेंट कर…

27 minutes ago