देश

कौन है UPSC टॉपर इशिता किशोर जानिए उनकी पढ़ाई और IAS बनने तक का सफर

Topper Ishita Kishore : संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सर्विसेज 2022 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. परीक्षा में इशिता किशोर ने टॉप किया है. वहीं, दूसरे नंबर पर गरिमा हैं. जबकि तीसरे पर उमा हरति एन और चौथे नंबर पर स्मृति मिश्रा हैं. अगर  इशिता की करें तो वो स्कूल टाइम से ही ऑलराउंडर रही है. इशिता ना सिर्फ पढ़ाई बल्कि खेल में भी हमेशा आगे रही है. अपनी कॉलेज की पढ़ाई के बाद इशिता ने 2 साल तक एडवाइजरी के तौर पर एस्टोनिया कंपनी के साथ काम किया है. खास बात ये है कि इशिता को सफलता की पूरी उम्मीदें थी. एक इंटरव्यू  के दौरान उन्होंने कहा कि ‘मुझे सफलता की पूरी उम्मीद थी, लेकिन मेरिट लिस्ट में पहले स्थान प्राप्त होना मेरे लिए आश्चर्य की बात है.

श्रीराम लेडी कॉलेज से की हैं पढ़ाई
इशिता ने दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री राम कॉलेज ऑफ कार्मस से इकनॉमिक्स में पढ़ाई की. आपको बता दें इशिता हरियाणा की रहने वाली हैं. परीक्षा में टॉप करने पर वह काफी खुश हैं. एक  इंटरव्यू  में बात – चित दौरान उन्होंने बताया कि मुझे सफलता की पूरी उम्मीद थी, लेकिन मेरिट लिस्ट में पहले स्थान प्राप्त होना मेरे लिए बहुत बडी बात है. साथ ही उन्होंने बताया कि यहां तक पहुंचने का उनका सपना कठिनाइंयों भरा रहा है

इसे भी पढ़ें: UPSC Result: पिता की मौत के बाद भी नहीं टूटी हिम्मत, सिविल सेवा परीक्षा में दूसरा स्थान पाने वाली बिहार की बिटिया गरिमा बनेंगी IAS

इशिता किशोर बनना चाहती थी IAS

मीडिया मुखातिब होते हुए उन्होंने बताया कि उनका बचपन से ही सपना IAS बनने का था. यही वजह थी कि उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान ही सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी वही जब इंटरव्यू में इशिता किशोर से पूछा गया कि ‘अगर आप स्कूल की तरह ही आईएएस ऑल राउंडर बनोगी, तो क्या बेंचमार्क सेट करेंगी. इस पर इशिता किशोर ने कहा कि ‘अगर वो IAS ऑफिसर बन जाती हैं, तो वह टीम के साथ मिलकर काम करना पसंद करेंगी. इसके साथ ही वह लीडरशिप की स्किल्स का बेहतर तरीके से इस्तेमाल कर काम करेंगी. वही इशिता ने कहा कि जो उस वक्त टीम के लिए बेहतर होगा, उसी काम को साथ मिलकर करूंगी

इशिता किशोर ने इंटरव्यू में बताया  कि ‘ग्रेजुएशन के बाद ये कॉलेज टाइम में स्पोर्ट में ज्यादा एक्टिव थी और वहां इनका काफी मन लगता था. इसके अलावा स्कूल में जितनी भी करिकुलर एक्चीवीज होती है थीं. उनमें इशिता किशोर बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती थी.

Amzad khan

Recent Posts

‘बीजेपी शासित सभी राज्यों में लागू होगा UCC, महिलाओं को मिलकर रहेगा 33% आरक्षण’: दिल्ली में अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा

संविधान दिवस के मौके पर दिल्ली बीजेपी के 'संविधान गौरव दिवस' कार्यक्रम में केंद्रीय गृह…

5 hours ago

8 साल बाद दिल्ली में अम्मा: दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश, मुलाकात के बाद क्या बोलीं सीएम रेखा?

माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) 8 साल बाद दिल्ली पहुंचीं. वसंत कुंज स्थित ब्रह्मस्थानम मंदिर में…

5 hours ago

प्रयागराज के सैलून में ताबड़तोड़ फायरिंग: शेविंग करा रहे युवक को गोलियों से भूना

प्रयागराज के अल्लापुर इलाके में गुरुवार शाम एक सैलून के अंदर शेविंग करा रहे 32…

5 hours ago

कसाब: एक आतंकी की पूरी कहानी… चौथी पास लड़के से मुंबई के खूनी हमले तक, और फिर फांसी के तख्ते तक!

जिस चेहरे ने 26/11 की तस्वीरों के जरिए पूरी दुनिया को मुंबई का दर्द दिखाया,…

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस समारोह: राष्ट्रपति मुर्मू ने नक्सलवाद पर जताई चिंता, SCBA अध्यक्ष प्रदीप राय ने उठाए बुनियादी सवाल

सुप्रीम कोर्ट में आयोजित संविधान दिवस समारोह में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष…

6 hours ago