दिवाली पर डायबिटीज मरीज न करें ये 5 गलतियां, वरना बिगड़ जाएगा ब्लड शुगर
By Shubhra Rai
Photo-Chennai Super Kings (@ChennaiIPL)/ Twitter
GT vs CSK, IPL 2023: चार बार के पूर्व विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) मंगलवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आईपीएल 2023 के क्वालीफायर 1 मैच में गत चैंपियन गुजरात टाइटन्स (जीटी) के खिलाफ मैदान में हैं. इस मुकाबले का विजेता सीधे आईपीएल 2023 के फाइनल में प्रवेश करेगा जो रविवार को होगा. सीएसके के खिलाफ हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. हर बार की तरह इस बार भी सीएसके की सलामी जोड़ी ने पावरप्ले में टीम को शानदार शुरुआत दिलाई. लेकिन इस जोड़ी के बाद सीएसके की पारी लड़खड़ाई और कोई भी बल्लेबाज एक बड़ी पारी नहीं खेल पाया. चेन्नई ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए.
गायकवाड़-कॉन्वे साझेदारी
ओपनर ऋतुराज गायकवाड ने 44 बॉल पर 60 रन और 34 बॉल पर 40 रन बनाए. दोनों के बीच 64 बॉल पर 87 रनों की साझेदारी हुई. इस साझेदारी के दम पर ही चेन्नई ने एक डिफेंडिंग टोटल खड़ा किया है. यहां से अब चेन्नई के गेंदबाजों को मोर्चा संभालना हगा. हालांकि ये टोटल डिफेंड करना सीएसके के लिए मुश्किल हो सकता है क्योंकि जीटी की बल्लेबाजी में काफी गहराई है.
ये भी पढ़ें: CSK vs GT, IPL 2023: ‘धोनी से कोई नफरत नहीं कर सकता’, जो करता है उसे हार्दिक पंड्या ने कहा शैतान!
प्लेऑफ में टीम की प्लेइंग-11
GT: हार्दिक पंड्या (C), ऋद्धिमान साहा (WK), शुभमन गिल, दासुन शनाका, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, मोहित शर्मा, राशिद खान, नूर अहमद, दर्शन नालकंडे और मोहम्मद शमी.
इम्पैक्ट प्लेयर्स : विजय शंकर, श्रीकर भरत, साई किशोर, जयंत यादव, शिवम मावी.
CSK: एमएस धोनी (WK & C), ऋतुराज गायकवाड, डेवोन कॉन्वे, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायडु, शिवम दुबे, मोईन अली, रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे और महीश तीक्षणा। इम्पैक्ट प्लेयर्स : मथिस पथिराना, मिचेल सैंटनर, एस सेनापति, शेख रशीद और आकाश सिंह.
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…