पीएम मोदी और जो बाइडेन
PM Modi -Joe Biden: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन G20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार शाम दिल्ली पहुंचे. उनके साथ उनका काफिला भी था. इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बहुप्रतीक्षित द्विपक्षीय वार्ता के लिए उनके आवास पर पहुंचे, जहां पीएम मोदी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच लड़ाकू जेट इंजनों के सौदे, प्रीडेटर ड्रोन की खरीद और 5G और 6G नेटवर्क जैसी महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों पर सहयोग सहित कई मुद्दे पर चर्चा हुई.
सूत्रों के अनुसार, द्विपक्षीय वार्ता के दौरान दोनों नेताओं ने स्वच्छ ऊर्जा, व्यापार, रक्षा के क्षेत्रों में चल रहे द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा भी की. साझा बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच घनिष्ठ और स्थायी साझेदारी की पुष्टि करते हुए आज अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन का भारत में स्वागत किया. नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी की जून 2023 की ऐतिहासिक वाशिंगटन यात्रा की अभूतपूर्व उपलब्धियों को लागू करने के लिए चल रही पर्याप्त प्रगति के लिए अपनी सराहना व्यक्त की.
पीएम मोदी के साथ बैठक के दौरान जो बाइडेन में चंद्रयान-3 की सफलता के लिए भारत को बधाई दी. पीएम मोदी और राष्ट्रपति बाइडेन ने इससे पहले जून में अमेरिका के वाशिंगटन में अपनी बातचीत में सहयोगात्मक मोड में अगली पीढ़ी के छोटे मॉड्यूलर रिएक्टर टेक्नोलॉजी को विकसित करने में संभावित सहयोग पर चर्चा की थी. आज के बैठक में भी दोनों नेताओं के बीच इस मुद्दे पर बातचीत हुई.
इससे पहले पीएम मोदी के शुक्रवार को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनौथ के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय बैठकें कीं.
यह भी पढ़ें: Ghosi Bypoll: घोसी में कहां चूक गए दारा सिंह चौहान, दल-बदल की मिली सजा? जानें BJP की हार की बड़ी वजह
बताते चलें कि G20 सदस्य देश वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 85 प्रतिशत, वैश्विक व्यापार का 75 प्रतिशत से अधिक और वैश्विक जनसंख्या के लगभग दो-तिहाई का प्रतिनिधित्व करते हैं. इस ग्रुप में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, यूके, अमेरिका और यूरोपीय शामिल हैं.
-भारत एक्सप्रेस
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…