देश

विकसित सरोजनीनगर का हमारा सपना हो रहा साकार, 1500 एकड़ में बसेगी वर्ल्ड क्‍लास Aero City, NCR की तर्ज पर होगा SCR: डॉ. राजेश्‍वर सिंह

Dr. Rajeshwar Singh News: भारत के सबसे बड़े राज्‍य उत्‍तर प्रदेश में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ एक के बाद एक योजनाओं-परियोजनाओं को आमजन तक पहुंचा रहे हैं। यहां राजधानी लखनउू से सटे सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा सरकार विकास की गंगा बहा रही है। यह दावा है, भाजपा विधायक डॉ. राजेश्‍वर सिंह का, जिन्‍होंने हाल में कई प्रोजेक्‍ट लॉन्‍च कराए।

डॉ. राजेश्‍वर सिंह का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्व में काम करते हुए उन्‍होंने विकसित सरोजनीनगर का संकल्प लिया, जो कि अब साकार होता नजर आ रहा है। उन्‍होंने कहा- ”उत्‍तर प्रदेश में डबल इंजन सरकार द्वारा विकास हेतु सतत प्रयास, जन कल्याण के प्रति समर्पण और विकसित भारत के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ते सरोजनीनगर में नित-नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं।”

डॉ. राजेश्‍वर सिंह ने कहा, ”हमारे यहां (सरोजनीनगर में) 1500 एकड़ में विश्वस्तरीय Aero City, 15,000 करोड़ के निवेश से प्रदेश के प्रथम अशोक लेलैंड बस संयंत्र, 66.40 करोड़ की लागत से उप्र राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण भवन, देश के पहले नौसेना शौर्य संग्रहालय की स्थापना तथा NCR की तर्ज पर SCR के गठन से प्रदेश के साथ-साथ देश के ग्रोथ इंजन को और भी गति मिलेगी।” उन्‍होंने कहा कि इन ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ का आभार व्‍यक्‍त करता हूं। साथ ही विकसित सरोजनीनगर का संकल्प साकार होने पर, मैं अपने सरोजनीनगर वासियों को बधाई भी देता हूं!

यह भी पढ़िए— योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 2 साल: MLA डॉ राजेश्वर सिंह का ‘आभार दिवस’, जनहितैषी फैसलों से यूं जीता लोगों का दिल

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

1 minute ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजों आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

16 minutes ago

Vijay-Rashmika की टीम पहुंची साइबर क्राइम! सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट और छेड़छाड़ वाले स्क्रीनशॉट का आरोप

Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…

27 minutes ago

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट के बीच बढ़ी दूरियां, रो-रोकर हुआ बुरा हाल; बोलीं- ‘मैं अंदर से मर गई हूं’

'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…

35 minutes ago

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

2 hours ago