लाइफस्टाइल

Oral Cancer: अब मुंह के कैंसर का पता लगाएगी ये वाली लॉलीपॉप, लोगों को दर्द भरी परंपरागत बायोप्सी से मिलेगा छुटकारा

Oral Cancer: कैंसर की बीमारी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है. कई बार कैंसर की जांचें की दर्दनाक भी हो जाती है. ऐसे में तमाम मरीजों को बहुत ही तकलीफ भरी स्थिति से भी गुजरना पड़ता है. ऐसी ही एक जांच मुंह के कैंसर के लिए की जाने वाली बायोप्सी है, जिसमें मरीज के मुंह के अंदर कैमरा डाला जाता है और तस्वीरें लेकर जांच की जाती है और ये पता किया जाता है कि संबंधित व्यक्ति को कैंसर है या नहीं.

इसी के साथ ही इस जांच से ये भी मालूम किया जाता है कि, मुंह का कैंसर किस स्टेज का है, लेकिन ये जांच मरीज के लिए काफी तकलीफ देह होती है तो वहीं अब जल्द ही मरीजों को इस दर्द से छुटकारा मिल जाएगा, क्योंकि एक नई तकनीक पर वैज्ञानिक लगातार काम कर रहे हैं. अगर ये तकनीक सफल होती है तो एक स्वादिष्ट लॉलीपॉप ही मुंह के कैंसर का पता लगा लेगी.

यूनिवर्सिटी ऑफ बर्मिंघम के वैज्ञानिक कर रहे हैं इस पर काम

बायोप्सी की इस परंपरागत और दर्दभरी तकनीक से छुटकारा दिलाने के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ बर्मिंघम के वैज्ञानिक काम कर रहे हैं और एक ऐसे लॉलीपॉप की तकनीक को इजाद कर रहे हैं जिसमें स्मार्ट हाइड्रोजेल जैसे पदार्थ का उपयोग किया जाएगा. जब मरीज लॉलीपॉप चूसेंगे तो उस पर मरीज की लार लिपट जाएगी. हाड्रोजेल एक तरह की आणविक जाली की तरह काम करेगी. जिसमें लार और कैंसर के बायोमेकर का काम करने वाले प्रोटीन फंस जाएंगे.

ये भी पढ़ें: Tactics of Terrorism: IIT की पढ़ाई कर चुका यह युवक बनने जा रहा था आतंकी, ISIS से संपर्क किया तो चढ़ा असम पुलिस के हत्थे

जांच का किया जाएगा विश्लेषण

और फिर बाद में ये फंसे हुए प्रोटीन को लैब में हाइड्रोजेल से काट कर निकाला जाएगा और उसकी जांच कर विश्लेषण किया जा सकेगा और ये पता लगाया जाएगा कि सम्बंधित व्यक्ति को मुंह का कैंसर है या नहीं. बर्मिंघम यूनिवर्सिटी में बायोसेंसर्स की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रुचि गुप्ता ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा है कि उनको पूरी उम्मीद है कि यह प्रोजेक्ट सफल होकर ही रहेगा, जिसके अगले चरण पर काम चल रहा है.

मिला है इतने करोड़ का अनुदान

डा. रुचि ने आगे बताया, इस प्रोजेक्ट की कैंसर रिसर्च यूके और इंजीनियरिंग एंड फिजिक्स साइंस रिसर्च काउंसिल की ओर से लगभग 3 करोड़ 69 लाख रुपये का अनुदान मिला है. वह आगे बताती हैं कि इस तकनीक की सबसे अच्छी बात ये होगी कि यह मुंह के कैंसर को पकड़ने में अधिक दर्द नहीं देगा. इसे विकसित करने का मकसद ही यही है कि मरीजों को दर्द से छुटकारा दिलाया जा सके. फिलहाल शोधकर्ता लॉली पॉप के लिए सही फ्लेवर की तलाश में जुटे हैं जो कि हर व्यक्ति को पसंद आए.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: CJP प्रदर्शन से पहले गिरफ्तार हुए यूट्यूबर ध्रुव राठी

करोड़ों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने उनके गुरुग्राम आवास से हिरासत…

9 minutes ago

‘खामेनेई को मारना इजरायल की सबसे बड़ी गलती’, ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत पर अपने ही देश में घिरे नेतन्याहू

इजरायल की विपक्षी पार्टी 'द डेमोक्रेट्स' के नेता यायर गोलान ने अली खामेनेई की हत्या…

21 minutes ago

अजमेर में खाकी और काले कोट की भिड़ंत! फिक CO पर वकील को थप्पड़ मारने का आरोप, VIDEO VIRAL

अजमेर के किशनगढ़ में पार्किंग को लेकर ट्रैफिक सीओ अंजू यादव और वकील बाबूलाल बागरिया…

1 hour ago

हरिकेन इसायस की अमेरिका में एंट्री: तेज हवाओं और भारी बारिश से जनजीवन ठप

अमेरिका के फ्लोरिडा और अलबामा में हरिकेन 'इसायस' ने भारी तबाही मचाई है, जिससे 7…

1 hour ago

गर्लफ्रेंड के घर ही डाल दिया डाका, सरपंच चुनाव लड़ने के लिए जोधपुर के युवक ने उड़ाया सोना-नकदी

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने…

1 hour ago

ममता बनर्जी के बाद केजरीवाल हिरासत में, 45 मेट्रो स्टेशन बंद; 2 हजार प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई

Delhi Protest News Kejriwal Detained: दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच ममता बनर्जी के बाद…

1 hour ago