Uttarkashi Tunnel Rescue: उत्तराखंड के उत्तरकाशी की सिल्क्यारा सुरंग में हादसे के बाद फंसे 41 मजदूर पिछले 17 दिनों से जिंदगी की जंग लड़ रहे थे लेकिन आज दिन ढलने के साथ ही इंतजार की घड़ियां खत्म हुई और रेस्क्यू ऑपरेशन की टीम ने 17 दिनों बाद सुरंग से सभी मजदूरों को बाहर निकाल लिया है. इस मौके पर उनके स्वास्थ्य की जांच करने के लिए टनल के अंदर ही एक आस्थायी मेडिकल कैंप लगाया गया. साथ ही इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी से लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह भी मौजूद थे. रेस्क्यू ऑपरेशन में सफलता मिलने के बाद देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जताई है और मजदूरों के साहस को सलाम किया है.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट किया, “मुझे यह जानकर राहत और खुशी महसूस हो रही है कि उत्तराखंड में एक सुरंग में फंसे सभी श्रमिकों को बचा लिया गया है। 17 दिनों से अधिक की उनकी पीड़ा मानव सहनशक्ति का एक प्रमाण है. राष्ट्र उनके लचीलेपन को सलाम करता है और अपने घरों से बहुत दूर, बड़े व्यक्तिगत जोखिम पर भी महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए उनका आभारी है। मैं उन टीमों और सभी विशेषज्ञों को बधाई देता हूं जिन्होंने सबसे कठिन बचाव अभियानों में से एक को पूरा करने के लिए अविश्वसनीय धैर्य और दृढ़ संकल्प के साथ काम किया है, क्योंकि 17 दिनों का यह रेस्क्यू ऑपरेशन बेहद ही चुनौतीपूर्ण रहा है.
प्रधानमंत्री ने कहा है कि उत्तरकाशी में हमारे श्रमिक भाइयों के रेस्क्यू ऑपरेशन की सफलता हर किसी को भावुक कर देने वाली है. टनल में जो साथी फंसे हुए थे, उनसे मैं कहना चाहता हूं कि आपका साहस और धैर्य हर किसी को प्रेरित कर रहा है। मैं आप सभी की कुशलता और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं. पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में कहा कि यह अत्यंत संतोष की बात है कि लंबे इंतजार के बाद अब हमारे ये साथी अपने प्रियजनों से मिलेंगे। इन सभी के परिजनों ने भी इस चुनौतीपूर्ण समय में जिस संयम और साहस का परिचय दिया है, उसकी जितनी भी सराहना की जाए वो कम है.
इस दौरान पीएम मोदी ने रेस्क्यू ऑपरेशन करने वाली टीम के सदस्यों की भी जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा कि मैं इस बचाव अभियान से जुड़े सभी लोगों के जज्बे को भी सलाम करता हूं. उनकी बहादुरी और संकल्प-शक्ति ने हमारे श्रमिक भाइयों को नया जीवन दिया है. इस मिशन में शामिल हर किसी ने मानवता और टीम वर्क की एक अद्भुत मिसाल कायम की है.
मजदूरों के बाहर निकलने के बाद उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि पीएम मोदी दिन में दोनों टाइम अपडेट लेते थे. सीएम धामी ने सभी वैज्ञानिकों को बधाई दी. इस दौरान सीएम ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का भी धन्यवाद दिया. मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि मैं खुद अभी रैट माइनर्स से मिला हूं. इस ऑपरेशन की सफलता में गोरखपुर और दिल्ली के रैट माइनर्स का अहम योगदान है.
-भारत एक्सप्रेस
Delhi to Patna Vande Bharat Special Train: छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को कम…
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…
Aaj Ka Panchang 8 November 2026: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मृगशिरा नक्षत्र…
Aaj Ka Rashifal: आज दिवाली पर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन…